‘मुझे शांति से मरने दो...’, ट्विशा शर्मा की जिंदगी के आखिरी मिनट की पूरी कहानी

Updated:
विज्ञापन

ट्विशा शर्मा अपने पति समर्थ सिंह के साथ (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ट्विशा शर्मा की मौत से पहले के आखिरी करीब 90 मिनट अब जांच की सबसे अहम कड़ी बन गए हैं. सीबीआई की 636 पन्नों की चार्जशीट में इन पलों का एक-एक मिनट का ब्योरा दर्ज है. इसमें ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

विज्ञापन

12 मई की रात 9:36 बजे ट्विशा शर्मा ने अपनी ननद को WhatsApp पर एक बेहद डरावना मैसेज भेजा. उन्होंने लिखा कि “उसे कहो कि अपनी पत्नी के बचे हुए अवशेष ले जाए. लेकिन कल… मुझे अभी शांति से मरने दो…” इस मैसेज से अंदाजा होता है कि उस वक्त ट्विशा बेहद तनाव और निराशा की स्थिति में थीं. सीबीआई के मुताबिक, इस मैसेज के महज चार मिनट बाद रात करीब 9:40 बजे घर के सीसीटीवी में 34 साल की ट्विशा शर्मा अकेले ग्राउंड फ्लोर से ऊपर जाती दिखाई दीं. वह सीढ़ियां चढ़कर घर की छत की ओर बढ़ रही थीं.

विज्ञापन

ट्विशा ने पिता को किया फोन

रात 9:41 बजे ट्विशा ने अपने पिता को फोन किया. वह रो रही थीं. सीबीआई के मुताबिक, ट्विशा ने बताया कि उनके पति समर्थ सिंह काफी आक्रामक और हिंसक हो गए हैं. वह डरी हुई है. रात करीब 10:05 बजे ट्विशा ने अपनी मां को भी फोन किया और समर्थ के आक्रामक व्यवहार की बात दोहराई. इसी दौरान फोन कट गया. सीबीआई के अनुसार, रात 10:23 बजे सीसीटीवी में समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह छत की ओर जाते दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा मौत केस: CBI ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट पीड़िता के साथ क्रूरता का दावा

इसके बाद ट्विशा को नीचे लाया गया और आनन-फानन में भोपाल के एम्स अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने रात करीब 10:55 बजे जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

सीबीआई की चार्जशीट में पूरा घटनाक्रम

ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़ा यह पूरा घटनाक्रम सीबीआई की 600 पन्नों की चार्जशीट का हिस्सा है, जो 14 अगस्त को दाखिल की गई. चार्जशीट में उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर ट्विशा को लगातार मानसिक प्रताड़ना देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है. गिरिबाला सिंह रिटायर्ड प्रिंसिपल और जिला जज रह चुकी हैं.


ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई, डमी शव से किया क्राइम सीन रीक्रिएट

सीबीआई ने इस मामले में ट्विशा के पति समर्थ सिंहऔर उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 108 और 3(5) के तहत चार्जशीट दाखिल की है. इन धाराओं के तहत लगाए गए आरोपों में महिला के साथ क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे अपराध शामिल हैं.

पांच महीने चली शादी में ट्विशा पर मानसिक दबाव ज्यादा

यह चार्जशीट सिर्फ उस एक रात की घटना का ब्योरा नहीं देती, बल्कि शादी के बाद के कई महीनों की पूरी कहानी सामने रखती है. सीबीआई ने WhatsApp मैसेज, फोन कॉल, परिवार के सदस्यों के बयान, डॉक्टरों की जानकारी, काउंसलिंग सेशन, CCTV फुटेज और अन्य आरोपों के आधार पर घटनाओं को जोड़ा है. एजेंसी के मुताबिक, करीब पांच महीने चली इस शादी में ट्विशा पर मानसिक दबाव और प्रताड़ना धीरे-धीरे बढ़ती गई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola