स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सीएम विजय और त्रिशा की सलामी, DMK ने कहा- शर्मनाक

Updated:
विज्ञापन

सीएम विजय (Photo: PTI)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर अभिनेता विजय और त्रिशा विवादों में आ गए हैं. DMK के मुखपत्र ‘मुरासोली’ ने कार्यक्रम में विजय के बगल में अभिनेत्री को पहली कतार में बैठाने और उनसे सलामी लेने को लेकर सवाल उठाया है.

विज्ञापन

उदयनिधि स्टालिन की त्रिशा को लेकर दोहरे अर्थ वाले बयान पर विवाद के कुछ दिनों बाद अब डीएमके के मुखपत्र ने अभिनेता विजय पर निशाना साधा है. पार्टी के अखबार ‘मुरासोली’ ने एक ऑफिसियल स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में त्रिशा की मौजूदगी को लेकर विजय पर इनडायरेक्ट सवाल उठाए हैं. त्रिशा को विजय का करीबी बताया जाता है.

विज्ञापन

DMK के मुखपत्र ‘मुरासोली’ ने अपने संपादकीय में सीएम विजय को लेकर रिएक्ट किया है. अखबार ने आरोप लगाया कि शनिवार को फोर्ट सेंट जॉर्ज में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विजय ने एक अभिनेत्री को पहली कतार में बैठाया. ‘मुरासोली’ ने विजय के इस व्यवहार को ‘शर्मनाक तमाशा’ बताते हुए कहा कि आधिकारिक कार्यक्रम में ऐसा आचरण उचित नहीं था.

‘मुरासोली’ ने अपने संपादकीय में लिखा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विजय की गरिमा को ठेस पहुंची. अखबार के मुताबिक, विजय ने बिना किसी झिझक के एक अभिनेत्री को पहली कतार में बैठाया और दोनों ने एक-दूसरे को एक ही स्टाइल में सलामी दी. संपादकीय में कहा गया कि यह नजारा इतना असहज था कि विजय को वोट देने वाले लोग भी इसे आसानी से स्वीकार नहीं कर सके.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

तमिलनाडु सरकार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में त्रिशा, विजय के माता-पिता के साथ पहली कतार में बैठी थीं. पीली साड़ी पहने त्रिशा उस समय विजय को सलामी देती नजर आईं, जब उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और समारोह का रिव्यू किया. इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.


ये भी पढ़ें: सीएम विजय ने कहा- मैं उनकी ओर से माफी मांगता हूं, जानें क्या हुआ तमिलनाडु विधानसभा में ऐसा

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी त्रिशा पहुंची थीं

सरकारी कार्यक्रमों में त्रिशा की लगातार मौजूदगी को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई हैं. इससे पहले मई में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी त्रिशा पहुंची थीं. उस दौरान वह भावुक होती हुई नजर आई थीं. अब स्वतंत्रता दिवस समारोह में उनकी मौजूदगी के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola