DLC 3.0: अब और आसानी से जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र, फोन के जरिए हो जाएगा फेस ऑथेंटिकेशन, डीएलसी अभियान 3.0 हो रहा शुरू
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Nov 2024 8:02 PM
Digital Life Certificate
DLC 3.0: पेंशनरों को अब नहीं लगाने पड़ेंगे कई विभागों के चक्कर. न तो उन्हें लंबी लाइनों में लगना पड़ेगा. अब फोन से ही फेस ऑथेंटिकेशन हो जाएगा. बड़ी आसानी से उनका जमा हो जाएगा जीवन प्रमाणपत्र. राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 के जरिए सब कुछ हो जाएगा आसान.
DLC 3.0: पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से पेंशन भोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए फेस ऑथेन्टिकेशन तकनीक को बढ़ावा देने का काम शुरू किया जा रहा है. नवंबर 2024 में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 शुरू किया जा रहा है. बता दें, फेस ऑथेन्टिकेशन तकनीक एक ऐसी तकनीक है जिसके जरिए पेंशनभोगी किसी भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन से अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं.
पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने साल 2014 में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र और नवंबर 2021 में फेस ऑथेन्टिकेशन तकनीक का शुभारंभ किया. इस प्रगति से दूसरे बाहरी बायोमेट्रिक उपकरणों की जरूरत खत्म हो गई. जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया भी काफी सरल हो गई. पहले अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए पेंशन भोगियों को पेंशन संवितरण प्राधिकरणों के पास खुद जाना होता था. इससे पेंशनभोगियों खासकर वयोवृद्धों को काफी परेशानी होती थी. उन्हें लंबी कतारों में काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ता था.
विभाग ने साल 2022 में देशभर के 37 शहरों में एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की. जिसमें 1.41 करोड़ से भी अधिक डीएलसी जनरेट किए गए. नवंबर, 2023 में आयोजित डीएलसी अभियान 2.0 में 100 शहरों को कवर करते हुए करीब 1.47 करोड़ डीएलसी जनरेट किए गए. इस साल डीएलसी अभियान 3.0 (1 से 30 नवंबर, 2024 तक आयोजित की गई है. देशभर के 800 शहरों और जिलों में शिविर लगाए गए हैं. इस अभियान में सभी बैंक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, पेंशनभोगी कल्याण संघ, यूआईडीएआई, मेटी, रक्षा मंत्रालय, रेल मंत्रालय और दूरसंचार विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. देश के विभिन्न शहरों में कई स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि पेंशनभोगियों को अपना जीवन प्रमाण डिजिटल रूप से जमा करने में मदद की जा सके. साथ ही वयोवृद्ध और निशक्त पेंशन भोगियों के घर जाकर उनके डीएलसी जमा करने में मदद करने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे. इस अभियान का प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा, जिसकी निगरानी विभाग द्वारा डीएलसी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी.
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले या वयोवृद्ध पेंशन भोगियों तक पहुंचना है ताकि उन्हें भी इस तकनीक की जानकारी हो सके और इसका लाभ मिल सके. वर्ष 2024 में जमशेदपुर और रांची, झारखंड में भी यह शिविर आयोजित किया जा रहा है. ये शिविर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जमशेदपुर शहर और बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रांची के कई स्थानों पर 19 और 20 नवंबर 2024 को लगाए जा रहे हैं. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से ये शिविर जीपीओ बिष्टुपुर, जमशेदपुर और जीपीओ रांची में लगाया जा रहा है. पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के अवर सचिव विशाल कुमार 19 नवंबर 2024 को जमशेदपुर और 20 नवंबर 2024 को रांची के शिविरों का दौरा करेंगे. वो जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए विभिन्न डिजिटल तरीकों जैसे फेस ऑथेन्टिकेशन तकनीक के बारे में पेंशनभोगियों को जानकारी देंगे. यूआईडीएआई इन शिविरों में पेंशनभोगियों के आधार रिकार्डों को अपडेट करने में मदद करेगा. साथ ही डीएलसी जनरेशन में होने वाली तकनीकी समस्याओं का भी समाधान करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










