Delhi Railway Station Stampede: फुटओवर ब्रिज पर बेवजह खड़े हुए तो खैर नहीं, भगदड़ के बाद एक्शन में RPF
Security personnel manage passengers
Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बिना कोई कारण फुट ओवरब्रिज पर घूमने पर रोक लगाई गई है. भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए.
Delhi Railway Station Stampede: भगदड़ के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मार्चा संभाल लिया है. फुट ओवरब्रिज पर बिना किसी कारण खड़े होने पर रोक लगा दी गई है. प्रयागराज जाने वाली रेलगाड़ियों पर नजर रखी जा रही है और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए प्लेटफार्म पर लोगों की संख्या पर भी नजर रखी जा रही है.
हर डिब्बों में तैनात होंगे जवान
नई दिल्ली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 16 से लेकर प्लेटफॉर्म नंबर 13 तक, हर ट्रेन के डिब्बों की निगरानी बढ़ा दी गई है. साथ ही भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा आपात प्रतिक्रिया दल भी तैयार रखा गया है.
यह भी पढ़ें: ‘प्रयागराज महाकुंभ यात्रा का प्रोग्राम अभी टाल दें…’ बिहार सरकार कर रही अपील, जानिए क्या है वजह
स्टेशन पर तीसरी आंख से निगरानी
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तीसरी आंख से निगरानी रखी जा रही है. अवरोधक लगाए गए हैं और गश्त बढ़ा दी गई है. सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फुटेज पर लगातार नजर रखी जा रही है. लोगों को लगातार सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.
यह भी पढ़ें: बिहार के रेलवे स्टेशनों पर अब होगी गिरफ्तारी, DGP ने दिल्ली भगदड़ के बाद किया अलर्ट, निर्देश जारी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










