सोनिया गांधी को दिल्ली से बाहर क्यों भेजना चाहते थे राहुल? प्रदूषण पर बीजेपी-कांग्रेस में सियासी जंग

राहुल गांधी, सोनिया गांधी और दिल्ली के मंत्री सिरसा
Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है. सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 316 दर्ज किया गया. जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. दिल्ली प्रदूषण पर सियासी जंग भी शुरू हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे को इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट डालकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला. बीजेपी ने भी राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार किया. इस दौरान राहुल गांधी ने यह भी बताया कि प्रदूषण के कारण उन्होंने मां सोनिया गांधी को कुछ दिन के लिए दिल्ली से बाहर भेजने पर विचार कर रहे थे.
Delhi Pollution: दिल्ली प्रदूषण पर बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा- अब जनता भाजपा सरकार के बहाने नहीं, बल्कि साफ हवा चाहती है. उन्होंने पर्यावरणविद् विमलेंदु झा के साथ बातचीत का एक वीडियो अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘साल दर साल दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है, लेकिन भाजपा सरकारें बस बहाने बदलती हैं. अब तो केंद्र और दिल्ली – दोनों जगह उनकी ही सरकार है. अब बहाने नहीं, जनता को साफ़ हवा चाहिए.’’
सोनिया गांधी को दिल्ली से बाहर भेजना चाहते थे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इस बात का उल्लेख किया कि उन्होंने वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण इस कुछ दिनों के लिए अपनी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली से बाहर भेजने पर विचार किया था.
बीजेपी ने राहुल गांधी पर किया पलटवार
दिल्ली प्रदूषण पर लोकसभा सांसद राहुल गांधी के ट्वीट पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “राहुल गांधी आज एक वीडियो पोस्ट कर पूछ रहे हैं कि दिल्ली का AQI इतना खराब कैसे हो गया. राहुल गांधी, किसी और ने इसे बर्बाद नहीं किया. कांग्रेस सरकार ने इसे 15 साल तक शुरू किया और आपके सहयोगी अरविंद केजरीवाल ने इसे 10 साल तक बर्बाद किया. पिछले दशक के सबसे साफ दिन इस साल रेखा गुप्ता की सरकार ने दिए. अब तक के सबसे गंदे दिन भी आपकी 25 साल की सरकार के दौरान थे. दिल्ली का AQI आज 309 है. लेकिन जब आपके सहयोगी अरविंद केजरीवाल पिछले साल सत्ता में थे, तब यह 382 था. उससे पहले के साल में यह 468 था. उससे पहले के साल में यह 450 था. उससे पहले के साल में यह 314 था. उससे पहले के साल में यह 494 था और उससे पहले के साल में यह 340 था. सबसे कम AQI अभी भी रेखा गुप्ता की सरकार के दौरान है.”
AQI की बीमारी आपने, कांग्रेस ने, और आपकी सहयोगी आम आदमी पार्टी ने फैलाई : बीजेपी
10% नई गाड़ियां आ चुकी हैं. 21% से ज्यादा नए निर्माण कार्य चल रहे हैं. 10-15 साल पुरानी गाड़ियां भी दिल्ली में चल रही हैं, वही गाड़ियां जिन पर आपने बैन लगाया था. राहुल गांधी, आप ये बीमारी पीछे छोड़ गए, और रेखा गुप्ता की भाजपा सरकार इसे ठीक कर रही है. जो झूठ आप आज फैला रहे हैं, वो कल प्रियंका गांधी ने फैलाया था. जयराम रमेश ने कहा कि क्लाउड सीडिंग पर 34 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, इससे बड़ा कोई घोटाला या बेईमानी नहीं हो सकती. आप दिल्ली सरकार और दिल्ली की जनता को सुनियोजित तरीके से बदनाम करना चाहते हैं. AQI की बीमारी आपने, कांग्रेस ने, और आपकी सहयोगी आम आदमी पार्टी ने फैलाई है. अगर आपको नहीं पता, तो अभी सुन लीजिए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










