Delhi Pollution: पीयूसीसी नहीं तो ईंधन नहीं… प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, कहा- जब्त होंगे वाहन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Dec 2025 4:47 PM
प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन, फोटो-पीटीआई
Delhi Pollution: दिल्ली सरकार ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है. बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जिन वाहनों का PUCC (प्रदूषण सर्टिफिकेट) नहीं होगा, उन्हें गुरुवार (18 दिसंबर) दिल्ली में ईंधन नहीं दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन जब्त किए जाएंगे.
Delhi Pollution: प्रदूषण के कारण दिल्ली हांफ रही है. एक्यूआर लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ है. इस बीच दिल्ली सरकार प्रदूषण की रोकथाम के लिए 18 दिसंबर से कुछ कठोर कदम उठाने जा रही है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन जब्त किए जाएंगे. पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा कि गुरुवार से दिल्ली के बाहर से आने वाले केवल बीएस-चार ग्रेड के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा उन वाहन मालिकों को जिनके पास वैध पीयूसीसी नहीं है गुरुवार (18 दिसंबर)से पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा.
18 दिसंबर से कई वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर प्रतिबंध
दिल्ली सरकार ने कहा कि बीएस-6 डीजल से नीचे के वाहनों को 18 दिसंबर से दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जाएगा. दिल्ली के अंदर सिर्फ दिल्ली रजिस्ट्रेशन वाली ही गाड़ियां चलेंगी. 18 दिसंबर के बाद से बाहर के राज्यों से आने वाली गाड़ियों का दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह भी कहा कि जिन वाहनों के पास प्रदूषण का पीयूसीसी सर्टिफिकेट नहीं होगा उन्हें 18 दिसंबर से उन्हें ईंधन नहीं मिलेगा.
आठ महीने बेहतर रही वायु गुणवत्ता
पर्यावरण मंत्री ने दावा किया कि इस साल दिल्ली की वायु गुणवत्ता पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में करीब आठ महीने बेहतर रही. उन्होंने यह भी माना कि हाल ही में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है, लेकिन दावा किया कि मौजूदा सरकार की ओर से गत दस महीनों से की जा रही कोशिशों के कारण स्थिति अब भी पिछले साल से बेहतर है. सिरसा ने दावा किया है कि कोविड काल को छोड़कर, इन स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर इस वर्ष पिछले एक दशक की तुलना में कम रहा है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
आम आदमी पार्टी पर सधा निशान
सिरसा ने विपक्षी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली को बदतर बनाने के बाद अब वह प्रदूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने सवाल किया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकाल में प्रदूषण नियंत्रण के लिए कौन से ठोस कदम उठाए थे. सिरसा ने कहा कि सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए रोजाना कदम उठा रही है, जिसमें कचरे के ढेरों की ऊंचाई 15 मीटर कम करना और 45 एकड़ भूमि की सफाई और पुनर्चक्रण करना शामिल है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने अब तक 2,000 से अधिक प्रदूषण निगरानी संयंत्र भी स्थापित किए हैं.
दिल्ली की एक्यूआई अब भी बेहद खराब
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मंगलवार सुबह मामूली सुधार देखा गया लेकिन एक्यूआई अभी भी बेहद खराब श्रेणी में आ रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई 377 रहा जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. पिछले दो दिन स्थिति और भी खराब रही, कई स्थानों पर एक्यूआई 400 से ऊपर पहुंच गया था, जो गंभीर श्रेणी में आता है. मंगलवार को 40 निगरानी केंद्रों में से 11 में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










