Delhi Building Collapsed: ऐसा लगा जैसे भूकंप आया…बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11, देखें तबाही का मंजर
Delhi Building Collapsed: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शक्ति विहार इलाके में शनिवार को एक बहुमंजिला आवासीय इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 11 लोग घायल हो गए. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. NDRF, अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस और अन्य बचावकर्मियों की टीम मौके पर मौजूद है.
Delhi Building Collapsed: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे 20 साल पुरानी चार मंजिला इमारत ढह गई. जिसमें अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि हादसे के 12 घंटे से अधिक समय गुजर चुके हैं और बचाव कार्य जारी है. पुलिस के अनुसार इमारत में 22 लोग थे. इधर स्थानिय लोग भी मलबा हटाने में मदद के कर रहे हैं. कई आखें हैं जो मलबे में अपनों को ढूंढ रही हैं. इमारत के मालिक तहसीन और उनके परिवार के छह सदस्य इमारत ढहने में शामिल हैं.

इमारत ढहने की वजह आई सामने
पुलिस सूत्रों ने कहा कि हो सकता है कि ग्राउंड फ्लोर पर दो-तीन दुकानों में हो रहे निर्माण कार्य के कारण इमारत ढह गई हो. जबकि स्थानीय लोगों ने भी कहा कि नयी दुकान पर निर्माण कार्य के कारण यह इमारत ढह गई होगी. एक अन्य स्थानीय सलीम अली ने कहा, “सीवर का गंदा पानी वर्षों से इमारतों की दीवारों में रिस रहा है. समय के साथ नमी के कारण ढांचे कमजोर होने से दीवारों में दरारें आ गई हैं.”

इमारत लगभग 20 साल पुरानी थी
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक बयान में कहा कि यह इमारत लगभग 20 साल पुरानी थी. आसपास की इमारतों में रहने वाले निवासियों ने भी झटके महसूस किए और कहा कि यह भूकंप जैसा था और नीचे की मंजिल हिल रही थी. ढह चुकी इमारत के बगल में रहने वाले शिव विहार निवासी रायन ने कहा, “ऐसा लगा जैसे हमारे घर से कुछ टकराया हो लेकिन जब हमने बाहर देखा तो पास की पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो चुकी थी.”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जांच का दिया आदेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमारत ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं और घटना पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर कहा, “मुस्तफाबाद में इमारत ढहने की घटना से बहुत दुख हुआ. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.” गुप्ता ने कहा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए