Delhi Murder: दिल्ली में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Delhi Murder

Delhi Murder

Delhi Murder: दिल्ली में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है. दिल्ली के मोरी गेट इलाके में सड़क पर हुए झगड़े में नशे में धुत तीन लोगों ने मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या के आरोपी में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Delhi Murder: दिल्ली में जिस मजदूर की हत्या की गई है, उसकी पहचान बंटी के रूप में की गई है. जबकि तीनों आरोपियों की पहचान रितेश कुमार (27), विक्की (25) और अनिल (33) के तौर पर की गयी है.

आरोपियों ने कैसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार घटना 30 जून की शाम हुई थी, जब बंटी और उसका सहकर्मी गोकर्ण उर्फ राजा पीवीसी वायर रोल की डिलीवरी के बाद नया बाजार से एक तीन पहिया वाहन में लौट रहे थे. उत्तर जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने बताया, “रात करीब आठ बजकर 35 मिनट पर वे नित्यनंद मार्ग स्थित खोया मंडी के पास पहुंचे, तभी एक ई-रिक्शा जिसमें तीन युवक सवार थे, उनके वाहन के सामने आ गया. तेज और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर बहस शुरू हुई जो बाद में हिंसक हो गई.”

आरोपियों की पिटाई से मौके पर बेहोश हुआ बंटी, अस्पताल जे जाने के बाद हुई मौत

ई-रिक्शा में बैठे एक युवक ने गोकर्ण को थप्पड़ मारा, जबकि अन्य दो ने बंटी को वाहन से बाहर निकालकर बुरी तरह पीटा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया, भीड़ जुटती देख तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. गोकर्ण ने एक राहगीर की मदद से बंटी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कश्मीरी गेट थाने में मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने एक जुलाई को कश्मीरी गेट थाने में मामला दर्ज किया और ई-रिक्शा के रूट को ट्रैक करने के लिए कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की. उन्होंने कहा कि तीनों आरोपी लाहौरी गेट इलाके की मेवे की दुकानों में काम करते हैं और मृतक से उनका कोई पूर्व परिचय नहीं था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola