Delhi MCD By-Elections: BJP ने इन उम्मीदवारों को AAP के खिलाफ मैदान में उतारा, देखें पूरी सूची
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 09 Nov 2025 10:23 PM
सांकेतिक तस्वीर
Delhi MCD By-Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के लिए 30 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. इससे पहले रविवार को ही आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी.
Delhi MCD By-Elections: बीजेपी ने शालीमार बाग बी से अनीता जैन को आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बबिता अहलावत के खिलाफ मैदान में उतारा है. जबकि चांदनी चौक से आप उम्मीदवार हर्ष शर्मा के खिलाफ सुमन कुमार गुप्ता को टिकट दिया है.
बीजेपी की पूरी सूची
मुंडका – जयपाल सिंह दराल
शालीमार बाग बी – अनीता जैन
अशोक विहार – वीना असीजा
चांदनी चौक – सुमन कुमार गुप्ता
चांदनी महल – सुनील शर्मा
द्वारका बी – मनीषा राजपाल सहरावत
दिचाऊ कलां – रेखा रानी
नारायणा – चंद्रकांता शिवानी
दक्षिणपुरी – रोहिणी राज
संगम विहार ए – शुभ्रजीत गौतम
ग्रेटर कैलाश – अंजुम मंडल
विनोद नगर – सरला चौधरी
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर, मतदान
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है और दस्तावेजों की जांच 12 नवंबर को की जाएगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है. उपचुनाव 30 नवंबर को होना है. जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी.
क्यों हो रहा उपचुनाव?
एमसीडी के 12 वार्डों में से 9 पर भाजपा का कब्जा था और शेष तीन पर आम आदमी पार्टी के पार्षद थे. रेखा गुप्ता शालीमार बाग-बी वार्ड का प्रतिनिधित्व करती थीं, लेकिन इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव जीतने और दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह पद छोड़ दिया था. भाजपा की कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने द्वारका-बी वार्ड छोड़ दिया था. इस वर्ष फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों के बाद विभिन्न वार्ड खाली हो गए, क्योंकि वहां के मौजूदा भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षद विधायक बन गए थे.
उपचुनाव में आप और बीजेपी में कड़ी टक्कर
चुनावों में आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, जहां यह चुनाव ‘आप’ के लिए दिल्ली नगर निगम में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने का एक मौका है, वहीं भाजपा के 250-सदस्यीय नागरिक निकाय में अपनी संख्या को और मजबूत करने पर ध्यान देगी.
ये भी पढ़ें: MCD By-Elections: आम आदमी पार्टी ने एमसीडी उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, देखें पूरी सूची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










