Coronavirus Latest Data: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आये 948 नये मामले, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Latest Data: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में आये 948 नये मामले, दो की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,33,372 हो गई है. वहीं, मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 26,597 पर पहुंच गया है.

विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 948 संक्रमण के नये मामले सामने आये हैं. जबकि कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो गयी है.

दिल्ली में अब तक कोरोना से 20,33,372 लोग हुए संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20,33,372 हो गई है. वहीं, मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 26,597 पर पहुंच गया है.

दिल्ली में संक्रमण दर 25.69 प्रतिशत

आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण दर 25.69 प्रतिशत दर्ज की गई है. वहीं, शहर में कोविड-19 के मरीजों के लिए अस्पतालों में उपलब्ध कुल 7,973 बिस्तरों में से फिलहाल 370 पर मरीज भर्ती हैं. इससे पहले, शनिवार को दिल्ली में कोविड-19 के 1,515 नये मामले सामने आए थे और छह मरीजों की मौत हुई थी.

Also Read: Jharkhand Corona Updates: झारखंड के 19 जिलों तक फैला कोरोना, एक्टिव केस 309, रांची में सबसे अधिक मामले

देश में पिछले 24 घंटे में आये 10 हजार से अधिक नये मामले

भारत में रविवार को एक दिन में कोविड-19 के 10,112 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 67,806 हो गयी है. भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4.48 करोड़ (4,48,91,989) हो गयी है. संक्रमण से 29 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,329 हो गयी है। इन मृतकों में केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए सात और मामले भी शामिल हैं.

7.03 फीसदी की दर से देश में आ रहे कोरोना के नये मामले

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 7.03 फीसदी रही और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.43 प्रतिशत दर्ज की गयी. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है. कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी है. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,92,854 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गयी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola