Delhi Budget 2023: विवादों के बाद आज पेश होगा दिल्ली का बजट, AAP ने केंद्र पर लगाया गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि केंद्र ने दिल्ली के बजट को रोकने की साजिश रची और कहा कि 21 मार्च काला दिन है क्योंकि एक चुनी हुई सरकार को निर्धारित दिन पर विधानसभा में बजट पेश करने से रोका गया.
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार आज वित्त वर्ष 2023-24 के लिए विधानसभा में बजट पेश करेगी. सुबह 11 बजे दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत बजट पेश करेंगे. बजट पहले मंगलवार को पेश होना था, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय और उपराज्यपाल की आपत्ति के बाद अचानक इसे रोक दिया गया था. हालांकि बाद में केंद्र ने बजट को मंजूरी दे दी. इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.
आप ने केंद्र पर लगाये कई गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि केंद्र ने दिल्ली के बजट को रोकने की साजिश रची और कहा कि 21 मार्च काला दिन है क्योंकि एक चुनी हुई सरकार को निर्धारित दिन पर विधानसभा में बजट पेश करने से रोका गया. मंत्रालय की ओर से बजट को मंजूरी देने के कुछ घंटों के बाद आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र द्वारा दिल्ली का बजट रोक दिया गया. उन्होंने कहा, एक काला दिन है. एक चुनी हुई सरकार को विधानसभा में बजट पेश करने की अनुमति नहीं थी. भारत के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ. लोकतंत्र की सुंदरता यह है कि हर कोई जवाबदेह है. पांडे ने कहा, 10 दिन से दिल्ली का बजट केंद्र के पास था। उन्होंने पिछले 10 दिनों से कोई कार्रवाई नहीं की। वे जानते थे कि अगर उन्हें बजट पेश होने से रोकना है तो उन्हें अंतिम समय में कुछ करना होगा.
केजरीवाल ने दिल्ली का बजट रोकने पर केंद्र पर साधा निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के बजट को गृह मंत्रालय द्वारा मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटे बाद केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऊपर से नीचे तक अशिक्षित लोग बैठे हैं. हालांकि, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि वह केंद्र के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं.
Also Read: Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्वीट, भक्त प्रह्लाद से की मनीष सिसोदिया की तुलना, हुए ट्रोल
दिल्ली में 10 गुना अधिक विकास होता : केजरीवाल
केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि केंद्र और राज्य सरकार के बीच कोई टकराव नहीं होता, तो दिल्ली में 10 गुना अधिक विकास हुआ होता. उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार काम करना चाहती है, टकराव नहीं. हम टकराव से थक गए हैं, क्योंकि इससे किसी का भला नहीं होता. हम प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं, हम कोई झगड़ा नहीं चाहते.
उपराज्यपाल कार्यालय ने बताया, क्यों रोकी गयी थी बजट
उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्र ने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुसार, विधानसभा में दिल्ली का बजट पेश करने से पहले भारत के राष्ट्रपति की पूर्व सहमति और मंजूरी की आवश्यकता होती है और पिछले 28 साल से यह प्रक्रिया चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










