Delhi Blast News: दिल्ली ब्लास्ट मामले में डाॅक्टर्स के बाद अब मौलवी गिरफ्तार, अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर में था घर

Updated:
विज्ञापन
Delhi Blast

दिल्ली ब्लास्ट : लाल किला के इसी इलाके में हुआ बम विस्फोट

Delhi Red fort Blast : दिल्ली बम विस्फोट मामले में पुलिस ने अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर फरीदाबाद से एक मौलवी को गिरफ्तार किया है. इसी मौलवी के आवास से विस्फोटक की बरामदगी हुई है. मौलवी को पूछताछ के लिए श्रीनगर ले जाया गया है.

विज्ञापन

Delhi Blast Latest News: दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है. पुलिस ने हरियाणा के मेवात से एक मौलवी को हिरासत में लिया है. इस संबंध में पीटीआई न्यूज एंजेंसी ने जानकारी दी है. एजेंसी ने बताया है कि पुलिस अधिकारियों ने मौलवी इश्तियाक की गिरफ्तारी से संबंधित सूचना दी है. मौलवी को गिरफ्तार कर श्रीनगर ले जाया गया है.

अलफलाह विश्वविद्यालय परिसर में क्यों रहता था मौलवी?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार मौलवी फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर में ही एक किराए के मकान में रह रहा था. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसके घर से ही 2,500 किलोग्राम से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद किया था. दिल्ली ब्लास्ट मामले में पुलिस ने अबतक नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मौलवी इश्तियाक के आवास में विस्फोटक सामग्री डॉ मुजम्मिल गनई उर्फ ​​मुसैब और डॉ उमर नबी ने रखी थी. डॉ नबी ही वो शख्स है, जो ब्लास्ट कराने वाली कार को चला रहा था. इस विस्फोट में अबतक 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है. मौलवी के आवास पर आतंकवादी माड्‌यूल के डाॅक्टर्स बैठक करते थे. उमर नबी हमेशा ही देशभर में ब्लास्ट करने की योजनाओं के बारे में बात करता था.

हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, छापेमारी जारी

दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए शक्तिशाली विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है. राजधानी में पुलिस बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही है, ताकि कोई भी संदिग्ध मिले तो उसे गिरफ्तार करके सच्चाई का पता लगाया जाए. पुलिस इस कोशिश में भी है कि कहीं कोई दूसरी आतंकवादी घटना ना घटित हो.अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.वाहनों की तलाशी ली जा रही है.एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सभी जिला इकाइयों और विशेष शाखाओं को सतर्क रहने और भीड़भाड़ वाले इलाकों विशेषकर पर्यटन स्थलों, मॉल और धार्मिक स्थलों के पास गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है.

ये भी पढ़ें : क्या ऑपरेशन सिंदूर के बाद की बौखलाहट है दिल्ली ब्लास्ट ? पद और प्रतिष्ठा का दुरुपयोग कर थे डाॅक्टर आतंकी!

ये भी पढ़ें Red Fort Blast : कौन है वो नकाबपोश शख्स? कार चलाते हुए कैमरे में हुआ कैद

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola