Red Fort Blast : कौन है वो नकाबपोश शख्स? कार चलाते हुए कैमरे में हुआ कैद
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Nov 2025 9:39 AM
दिल्ली धमाके का अपडेट (Photo: PTI)
Red Fort Blast : सोमवार शाम हुए धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई. विस्फोट इतना जोरदार था कि कई गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गए. दिल्ली पुलिस ने यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.
Red Fort Blast : दिल्ली पुलिस ने लाल किला के पास हुए धमाके मामले में मंगलवार को यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. इस धमाके में नौ लोगों की मौत हुई थी. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है. धमाके की जांच में एक नई तस्वीर सामने आई है. इसमें एक नकाबपोश शख्स को ह्यूंदै i20 कार चलाते हुए देखा गया. बताया जा रहा है कि धमाका कार के भीतर इसी के कुछ मिनट बाद हुआ.
दिल्ली पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. दिल्ली में ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया गया है और हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं बस अड्डों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नई सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स को काले मास्क में ह्यूंदै i20 कार (नंबर HR26CE7674) चलाते हुए देखा गया है. सोमवार शाम करीब 6:52 बजे लाल किले के पास यह कार जोरदार धमाके की चपेट में आ गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें संदिग्ध की कार को पार्किंग में इंट्री करते और बाहर निकलते हुए देखा गया है. फुटेज से पता चलता है कि उस समय कार में संदिग्ध अकेला था.
यह भी पढ़ें : Red Fort Blast : कार किसकी थी और कहां से पहुंची दिल्ली? हुआ बड़ा खुलासा
सूत्रों के हवाले से एएनआई ने बताया कि जांच कर रहे अधिकारी अब दरियागंज की ओर गाड़ी के रास्ते का पता लगा रहे हैं. इसके साथ ही 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज (इनमें आसपास के टोल प्लाजा की रिकॉर्डिंग भी शामिल है) की जांच की जा रही है. ऐसा इसलिए ताकि कार कहां से आई और कहां–कहां गई इसकी पूरी जानकारी सामने आ सके.
किन मामलों में हुआ केस दर्ज
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोतवाली थाने में यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी यूएपीए की धारा 16 और 18 में दर्ज की गई है, जो आतंकवादी हमले की सजा और साजिश से जुड़ी धाराएं हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से चल रही एक कार में जोरदार धमाका हुआ. इस विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गाड़ियां आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










