Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने हिरासत 14 दिन बढ़ाने की मांग की

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 May 2024 2:12 PM

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत पर रिहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

विज्ञापन

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में एक आवेदन दायर कर दिल्ली के अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाने की मांग की है.

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने दिया जमानत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम जमानत अर्जी दाखिल की थी. जिसमें सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पिछले दिनों केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक के लिए जमानत दे दिया था. जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने का आदेश दिया है.

ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्व को किया था गिरफ्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था.

केजरीवाल के लिए जमानत का अनुरोध मामले में 75000 रु का जुर्माना माफ

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिना शर्त माफी मांगने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए असाधारण अंतरिम जमानत का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका को लेकर एक विधि छात्र पर अदालती खर्च के तौर पर लगाया गया 75000 रुपये का जुर्माना सोमवार को माफ कर दिया. याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में पेश हुए वकील ने कहा कि एक छात्र होने के नाते उनके मुवक्किल के पास जुर्माने का भुगतान करने के लिए पैसा नहीं है और अदालत के फैसले से न्यायिक प्रणाली के प्रति उनकी समझ विकसित हुई है. याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, मैंने अपना सबक अच्छी तरह से सीखा. कृपया मेरी स्थिति पर विचार करें. दलीलों के मद्देनजर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ ने कहा, याचिकाकर्ता पर लगाया गया 75,000 रुपये का जुर्माना माफ किया जाता है.

Also Read: Swati Maliwal Assault Case: ‘न तो आप बचेंगे और न ही आपकी पार्टी’, शिवराज ने केजरीवाल को दिलाई महाभारत की याद

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola