Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, GRAP-2 लागू

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Oct 2025 9:24 PM

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में धुंध

Delhi Air Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. रविवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी के करीब पहुंच गई. जिसको ध्यान में रखकर दिल्ली एनसीआर में GRAP-2 लागू कर दिया गया. जिसके बाद कुछ चीजों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई.

विज्ञापन

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 296 दर्ज किया गया. जो खराब श्रेणी में आता है. 301 से 400 के बीच का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में आता है. दिल्ली की हवा जहरीली होने के साथ ही पूरे एनसीआर में GRAP 2 लागू कर दिया गया. पहले यहां GRAP 1 लागू था. लेकिन प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद GRAP 2 लागू करने पर फैसला लिया गया.

किन-किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

  1. जनरेटर के प्रयोग पर पाबंदी
  2. औद्योगिक गतिविधियों पर रोक
  3. सड़कों पर पानी छिड़काव करने का निर्देश
  4. सार्वजनिक वाहनों के प्रयोग का निर्देश
  5. मेट्रो के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं.
  6. सीएनजी बसों के फेरे बढ़ाने का निर्देश

आनंद विहार में सबसे अधिक एक्यूआई 430 रहा

आनंद विहार में सबसे अधिक एक्यूआई 430 रहा, इसके बाद वजीरपुर (364), विवेक विहार (351), द्वारका (335) और आरके पुरम (323) का स्थान रहा. सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सिरी फोर्ट, दिलशाद गार्डन और जहांगीरपुरी जैसे अन्य क्षेत्रों में एक्यूआई 318 दर्ज किया गया. पंजाबी बाग में 313, नेहरू नगर में 310, अशोक विहार में 305 और बवाना में 304 रहा.

सोमवार को धुंध छाए रहने का अनुमान

आईएमडी ने सोमवार सुबह धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola