Delhi Air Pollution: दिल्ली NCR में GRAP- 4 और 3 खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति, इन चीजों पर हटी रोक

Delhi AIR Pollution
Delhi Air Pollution: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पूरे एनसीआर में जीआरएपी के चरण-IV और चरण-III को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. जिसके बाद दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में लागू बैन को हटा लिया गया है.
Delhi Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली में लागू GRAP चरण IV और 3 उपायों में छूट दे दी गई है. हालांकि जीआरएपी के चरण II और I पूरे एनसीआर में लागू रहेंगे. इसके तहत प्रतिबंध भी जारी रहेंगे. एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ है और GRAP IV की आवश्यकता नहीं है. जिसमें बाद कोर्ट ने GRAP IV चरण में छूट की अनुमति दी.
दिल्ली में खुल गए सभी स्कूल
GRAP-IV और GRAP-III को रद्द करने के बाद दिल्ली में सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से खोलने का आदेश दे दिया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने GRAP 2 से नीचे प्रतिबंध में ढील न देने का दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने CAQM से GRAP चरण II से नीचे प्रतिबंधों में ढील न देने को कहा. सुप्रीम कोर्ट ने CAQM से GRAP चरण III के तहत कुछ उपायों को जोड़ने पर भी विचार करने को कहा.
GRAP IV में इन चीजों पर रहती है पाबंदी
GRAP IV लागू होने से कारखानों, निर्माण कार्यों और यातायात पर कड़ी पाबंदियां लगाई जाती है. ट्रक समेत भारी वाहनों की दिल्ली एनसीआर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी. सभी प्रकार के निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाता है. स्कूलों में ऑन लाइन क्लास शुरू कर दिया जाता है. जबकि ऑफिस में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया जाता है.
Also Read: रांची-नई दिल्ली राजधानी और गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










