रांची-नई दिल्ली राजधानी और गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी

Updated:
विज्ञापन

Railway Stocks Today

Indian Railways News: रांची से नई दिल्ली, ओडिशा और बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. राजधानी समेत 2 ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Indian Railways News: रांची-नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस और गोरखपुर-संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में लगेगा स्थायी थर्ड एसी कोच

सीपीआरओ निशांत कुमार ने बताया है कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 12454/12453 नई दिल्ली-रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 20408/20407 नई दिल्ली-रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोच की संख्या बढ़ा दी गई है. उन्होंने बताया कि 12454/12453 नई दिल्ली-रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में तत्काल प्रभाव से वातानुकूलित 3-टियर (एसी 3 टीयर) का एक कोच जोड़ा जा रहा है. वहीं, 20408/20407 नई दिल्ली-रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भी वातानुकूलित 3-टियर का 1 अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से जोड़ दिया गया है.

गोरखपुर-संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक्स्ट्रा कोच

इतना ही नहीं, ट्रेन संख्या 15028/15027 गोरखपुर-संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में अस्थायी तौर पर थर्ड एसी के एक अतिरिक्त कोच की सुविधा दी जाएगी. सीपीआरओ ने बताया कि 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस में 9 दिसंबर से 31 दसंबर 2024 तक एसी-3 टीयर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा. वहीं, 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 11 दिसंबर से 2 जनवरी 2025 तक एसी-3 टीयर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा.

Also Read

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! रांची से चलने वाली 5 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 13 के रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

Jharkhand News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बैग से मिले 1.57 करोड़ के आभूषण, हीरा-सोना देख दंग रह गए अधिकारी

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola