ePaper

रेल यात्री कृपया ध्यान दें! रांची से चलने वाली 5 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 13 के रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट

Updated at : 04 Dec 2024 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
Vande Bharat Trains

Vande Bharat Trains

Trains Cancelled News: झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, दक्षिण भारत को जाने वाली कम से कम 19 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. 5 ट्रेनें रद्द, 13 के रूट डायवर्ट. देखें लिस्ट

विज्ञापन

Trains Cancelled News: रेल यात्री कृपया ध्यान दें. झारखंड की राजधानी रांची के रांची और हटिया रेलवे स्टेशन से चलने वाली कम से कम 19 ट्रेनें अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रहेंगी. 5 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. एक ट्रेन का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा, तो 13 ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं. अगर आपने यात्रा की तैयारी कर रखी है, तो इस लिस्ट को देख लें. कहीं आपकी ट्रेन रद्द या डायवर्ट तो नहीं हो गई है.

आद्रा मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी (सीपीआरओ) ने ट्रेनों को रद्द किए जाने, उनके आंशिक समापन/प्रारंभ और रूट डायवर्ट किए जाने की जानकारी दी है. सीपीआरओ ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के आद्रा मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों की वजह से करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहेंगी.

Trains Cancelled News|इन 5 ट्रेनों को कर दिया गया है रद्द

  1. 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर ट्रेन 6 और 7 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  2. 03597/03598 रांची-आसनसोल-रांची मेमू पैसेंजर ट्रेन 6 और 7 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  3. 18085/18086 खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 6 और 7 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  4. 08695/08696 बोकारो स्टील सिटी-रांची-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन 6 दिसंबर और 7 दिसंबर को रद्द रहेगी.
  5. 13504/13503 बदर्वान-हटिया-बबर्दवान मेमू एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिसंबर और 7 दिसंबर को रद्द रहेगी.

ट्रेन का आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ|Train Short Terminated

18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन का 6 दिसंबर और 7 दिसंबर को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आद्रा स्टेशन से ही आंशिक प्रारंभ होगा. इन दोनों दिन इस ट्रेन का परिचालन आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगा. यानी आद्रा से हटिया और हटिया से आद्रा यह ट्रेन नहीं चलेगी.

इन ट्रेनों के मार्ग बदले गए|Trains Route Diverted

  1. 20898/20897 रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस 6 दिसंबर और 7 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग मुरी, कोटशीला, पुरुलिया और चांडिल की बजाय परिवर्तित मार्ग मुरी, गुंडा बिहार, और चांडिल होकर चलेगी.
  2. 22892/22891 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन 7 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग मुरी, कोटशीला, पुरुलिया और चांडिल की बजाय बदले मार्ग से मुरी, गुंडा बिहार और चांडिल के रास्ते चलेगी.
  3. 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 7 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग मुरी, कोटशीला, पुरुलिया और चांडिल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी, गुंडा बिहार और चांडिल होकर चलेगी.
  4. 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिसंबर और 7 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशीला और मूरी की जगह परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा, बरकाकाना, मुरी होकर चलेगी.
  5. 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 6 दिसंबर और 7 दिसंबर को अपने तय मार्ग चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशीला, मुरी की जगह परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा, बरकाकाना और मुरी होकर चलेगी.
  6. 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 6 और 7 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशीला और मुरी की बजाय परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा, बरकाकाना और मुरी होकर चलेगी.
  7. 13351 धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस ट्रेन 6 और 7 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशीला और मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा, बरकाकाना और मुरी होकर चलेगी.
  8. 12818 आनंदविहार टर्मिनल-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 5 दिसंर को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशीला और मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा, बरकाकाना, मुरी होकर चलेगी.
  9. 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन 7 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग मुरी, कोटशीला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी, बरकाकाना और चंद्रपुरा होकर चलेगी.
  10. 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 7 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग मुरी, कोटशीला, बोकारो स्टील सिटी और चंद्रपुरा के स्थान पर बदले मार्ग मुरी, बरकाकाना और चंद्रपुरा होकर चलेगी.
  11. 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 7 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग मुरी, कोटशीला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा की बजाय परिवर्तित मार्ग मुरी, बरकाकाना और चंद्रपुरा होकर चलेगी.
  12. 18427 पुरी-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस 7 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल, कोटशीला, बोकारो स्टील सिटी और राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी, बरकाकाना और चंद्रपुरा होकर चलेगी.
  13. 18603 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन 7 दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग मुरी, कोटशीला, बोकारो स्टील सिटी और चंद्रपुरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी, बरकाकाना और चंद्रपुरा होकर चलेगी.

Also Read

Indian Railway News: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें 5 दिसंबर तक रद्द, बदले हुए रूट से चलेगी वंदे भारत

Good News For Rail Passengers: रांची रेल मंडल से चलने वाली 24 ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल डिब्बे

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola