Indian Railway News: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें 5 दिसंबर तक रद्द, बदले हुए रूट से चलेगी वंदे भारत

Updated:
विज्ञापन

Indian Railways: रांची मंडल से चलने वाली 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द.

Indian Railway News: बर्दमान‐हटिया‐बर्दमान मेमू एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 5 दिसंबर तक रद्द रहेगी. इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. इसमें रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन प्रमुख है.

विज्ञापन

रांची : आद्रा मंडल के अंतर्गत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बर्दमान‐हटिया‐बर्दमान मेमू एक्सप्रेस 30 नंवबर से पांच दिसंबर तक रद्द रहेगी. इसके अलावा आद्रा‐बरकाकाना‐आद्रा मेमू, रांची‐आसनसोल‐रांची मेमू, बोकारो स्टील सिटी‐रांची‐बोकारो, स्टील सिटी पैसेंजर, टाटानगर‐हटिया‐टाटानगर एक्सप्रेस व खड़गपुर‐रांची‐खड़गपुर मेमू भी एक से पांच दिसंबर तक रद्द रहेगी. इन ट्रेनों का परिचालन रद्द होने के साथ साथ रांची हावड़ा वंदे भारत समेत कई बदले हुए रूट से चलेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेन

रांची‐हावड़ा‐रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची‐हावड़ा‐रांची एक्सप्रेस, रांची‐पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस और रांची‐दुमका एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से होकर चलेगी. इसके अलावा रांची‐हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस तीन को परिवर्तित मार्ग मुरी‐बरकाकाना ‐चंद्रपुरा होकर चलेगी. दुमका‐रांची एक्सप्रेस, हावड़ा‐रांची शताब्दी एक्सप्रेस और धनबाद‐आलपुझा एक्सप्रेस दो से पांच दिसंबर तक बदले हुए रूट चलेगी.

टाटानगर‐हटिया एक्सप्रेस

आड्रा मंडल के अंतर्गत रोलिग लॉक लिया जायेगा. इस कारण रांची रेल मंडल से परिचालित टाटानगर‐हटिया एक्सप्रेस छह को चांडिल-गुंडा बिहार‐मुरी होकर चलेगी.

आनंद बिहार टिर्मिनल स्पेशल ट्रेन की परिचालन अविध में विस्तार

रांची-आनंदिवहार टिर्मिनल-रांची साप्तहिक स्पेशल ट्रेन की परिचालन अविध में विस्तार किया गया है. ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंदविहार टिर्मिनल साप्तहिक स्पेशल छह से 27 दिसंबर तक हर शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी.

Also Read: Jharkhand News: पलामू के दोकरा क्रशर माइंस में अपराधियों ने की फायरिंग, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola