Heavy Rain: चक्रवाती तूफान का असर, 28 से 31 अक्टूबर के बीच बंगाल-ओडिशा में भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट

कोलकाता में बारिश के बीच सड़क पार करता पैदल यात्री
Heavy Rain: चक्रवाती तूफान मोंथा का खतरा मंडराने लगा है. आईएमडी के अनुसार 28 अक्टूबर को चक्रवात मोंथा गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. इसकी वजह से तमिलनाडु, ओडिशा और बंगाल में 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है.
Heavy Rain: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रक्रिया में है और इसके कारण 28 से 31 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल सरकार ने मछुआरों को 28 से 30 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के तट के पास और उसके आसपास समुद्र में ना जाने की सलाह दी और जो लोग पहले से ही समुद्र में हैं, उन्हें 27 अक्टूबर तक वापस लौटने को कहा.
ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होगी. आईएमडी ने ओडिशा के कई दक्षिणी और तटीय जिलों के लिए ‘रेड’, ‘ऑरेंज’ और ‘येलो अलर्ट’ जारी किए हैं. ओडिशा में कुछ स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है. ओडिशा के सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है.
27 अक्टूबर से बंगाल के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि 28 अक्टूबर की रात को एक गंभीर चक्रवात के आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है. जिसकी वजह से 27 अक्टूबर से कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और हुगली सहित दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो जाएगी.
28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना
28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने कहा कि 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर और मालदा जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










