Cyclone Montha Tracker: चक्रवाती तूफान मोंथा का 28 अक्टूबर को दिख सकता है भयंकर रूप, भारी बारिश की संभावना, अलर्ट पर सेना

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Oct 2025 3:13 PM

विज्ञापन

चक्रवाती तूफान मोंथा का मंडराया खतरा

Cyclone Montha Tracker: तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र रविवार को गहरे दबाव में बदल गया है और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

Cyclone Montha Tracker: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश तट पर मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास से 28 अक्टूबर की शाम या रात्रि के समय 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक की अधिकतम हवा की गति वाले प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरने की अत्यधिक संभावना है.

भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया

पूर्वी मध्य अरब सागर और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो रहे चक्रवाती सिस्टम के मद्देनजर भारतीय सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और संबंधित राज्य सरकारों के साथ समन्वय में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

तमिलनाडु, केरल और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल और माहे में 27 और 28 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा, तटीय कर्नाटक में 26-28 अक्टूबर के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 26-30 अक्टूबर के दौरान भारी वर्षा, 27-29 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा और तेलंगाना में 27-30 अक्टूबर के दौरान भारी वर्षा, 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा; ओडिशा में 27-30 अक्टूबर के दौरान भारी वर्षा, 28 और 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा; छत्तीसगढ़ में 27-30 अक्टूबर के दौरान भारी वर्षा, 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है.

अभी कहां है चक्रवात मोंथा?

गहरे दबाव का क्षेत्र पोर्ट ब्लेयर से लगभग 610 किलोमीटर पश्चिम, चेन्नई से 790 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व, विशाखापत्तनम से 850 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व, काकीनाडा से 840 किलोमीटर दक्षिण पूर्व तथा गोपालपुर (ओडिशा) से 950 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में केंद्रित है.

अगले 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दबाव के क्षेत्र को देखते हुए अगले 24 घंटों में तिरुवल्लूर, चेन्नई, रानीपेट, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और पुदुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बिजली चमकने एवं गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में तिरुनेलवेली के नालुमुक्कू में सबसे ज्यादा 13 सेंटीमीटर और ओथु में 12 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.चेन्नई के नेरकुंड्रम में सबसे कम एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

ओडिशा के सभी जिले अलर्ट पर

चक्रवाती तूफान की संभावना को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा है. आईएमडी के अनुसार ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होगी. आईएमडी ने ओडिशा के कई दक्षिणी और तटीय जिलों के लिए ‘रेड’, ‘ऑरेंज’ और ‘येलो अलर्ट’ जारी किए हैं. ओडिशा में कुछ स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है.

मछुआरों को दी गई सलाह

मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 26 से 28 अक्टूबर के बीच समुद्र में न जाएं और जो मछुआरे गहरे समुद्र में हैं, उन्हें तुरंत तट पर लौटने की सलाह दी गई है. बुलेटिन में चेन्नई और उसके आसपास के जिलों के लिए कहा गया है कि कुछ इलाकों में बिजली चमकने और गरज के साथ मध्यम-भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola