Weather Forecast: चक्रवाती तूफान मिचौंग ने बरपाया कहर, कल भी होगी भारी बारिश, जानें अपने शहर का मौसम

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: चक्रवाती तूफान मिचौंग ने बरपाया कहर, कल भी होगी भारी बारिश, जानें अपने शहर का मौसम

चक्रवाती तूफान मिचौंग ने दक्षिण भारत में कई राज्यों में भयंकर तबाही मचाई है. तूफान मिचौंग ने आज यानी मंगलवार को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण भारतीय तटों में दस्तक दी. इसके साथ ही कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हुई.

विज्ञापन
undefined

चक्रवाती तूफान मिचौंग ने दक्षिण भारत में कई राज्यों में भयंकर तबाही मचाई है. तूफान मिचौंग ने आज यानी मंगलवार को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण भारतीय तटों में दस्तक दी. इसके साथ ही कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हुई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के कारण 13 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए है.

undefined

गंभीर भीषण चक्रवाती तूफान मिचौंग आज यानी मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से दो बजकर 30 मिनट के बीच 90 से 100 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार के साथ बापटला जिले के निकट दक्षिण आंध्र प्रदेश तट से टकराकर आगे की ओर बढ़ गया. इसके उत्तर की ओर बढ़ने और अगले दो घंटों में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है.

undefined

वहीं, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना मौसम तंत्र, पिछले छह घंटे में दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ते हुए दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे के बीच आंध्र प्रदेश तट से टकराने के बाद आगे की ओर बढ़ गया.

undefined

दोपहर 2.30 बजे यह बापटला से लगभग 15 किमी दक्षिण पश्चिम और ओंगोल से 40 किमी उत्तर पूर्व में दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश पर केंद्रित था. मिचौंग ने दक्षिणी राज्य के प्रभावित जिलों में भारी तबाही मचाई. सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, नदियां, नहरे और तालाब उफान पर आ गईं, जिससे राज्य में हजारों एकड़ फसलें डूब गई हैं.

undefined

अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश जारी रह सकती है और उसके बाद कम हो जाएगी. वहीं, पूर्वी तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

undefined

छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, आंतरिक ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

undefined

आंतरिक तमिलनाडु, कर्नाटक, मराठवाड़ा, केरल और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश संभव है. 24 घंटों के बाद मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है.

undefined

चक्रवात मिचौंग के तट से टकराने के बाद आंध्र प्रदेश में बापटला किनारे पर एनडीआरएफ के जवान तैनात कर दिये गये हैं. एनडीआरएफ के कमांडेंट जाहिद खान ने कहा कि यहां एनडीआरएफ की 12 टीमें तैनात हैं.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन