Cyclone Ditwah: 1,2,3, 4 दिसंबर को भयंकर बारिश की चेतावनी, गरज और बिजली के साथ बौछार की संभावना, अलर्ट जारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Dec 2025 7:31 PM
Cyclone Ditwah: चार दिन भारी बारिश की चेतावनी
Cyclone Ditwah: चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं. 30 नवंबर को बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी में यह तूफान कमजोर होकर एक गहन डिप्रेशन में बदल गया. इसके असर से उत्तरी तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश का दौर जारी है. वहीं, उत्तर भारत समेत कई और इलाकों में आगामी दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना है. पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार और झारखंड समेत कई इलाकों में शीतलहर जारी रह सकती है.
Rain Alert: दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान दित्वा का असर दिखाई दे रहा है. भारी बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि अगले 4 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 1 और 2 दिसंबर को तटीय आंध्र प्रदेश,रायलसीमा और यनम में भारी बारिश की संभावना है. 3 दिसंबर को केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है. 1 दिसंबर को उत्तरी तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक
1 से 4 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, केरल-माहे, तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, रायलसीमा में गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की भी संभावना है.
1 दिसंबर को तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.
Weather Alert: तूफान दित्वा के कारण गहरे दबाव का क्षेत्र बना
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों, उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर बना गहरा डिप्रेशन बीते 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की गति से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ता नजर आया. फिलहाल यह चेन्नई से करीब 50 किमी पूर्व पुडुचेरी से 140 किमी उत्तर-पूर्व केंद्रित रहा. इसके उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के समानांतर धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और शाम तक गहरे दबाव की तीव्रता बनाए रखने की प्रबल संभावना है.
उत्तर भारत समेत कई राज्यों में शीतलहर
दक्षिण भारत में भारी बारिश का दौर जारी है तो वहीं उत्तर भारत समेत कई और हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान का अनुमान है कि 2 से 6 दिसंबर के दौरान पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाके, 2 और 3 दिसंबर को उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, 4 से 6 दिसंबर के दौरान उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान
- आईएमडी के मुताबिक अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.
- अगले 48 घंटों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव और उसके बाद 3 दिनों के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.
- अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव और उसके बाद 4 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










