Coronavirus Update: भारत में कोरोना से 42 लोगों की मौत, एक दिन में आये 12193 नये मामले

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Update: भारत में कोरोना से 42 लोगों की मौत, एक दिन में आये 12193 नये मामले

PTI07-03-2020_000061B

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से 42 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 5,31,300 हो गयी. इन मृतकों में केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए 10 और मामले भी शामिल हैं.

विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगाता बढ़ते जा रहे हैं. पिछले दो दिनों से रिकॉर्ड तोड़ संक्रमण के नये मामले सामने आने लगे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 12193 नये मामले सामने आये हैं. जबकि 42 लोगों की मौत भी हो गयी है.

भारत में कोरोना के 67 हजार से अधिक एक्टिव केस

भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 12,193 नये मामले सामने आने के साथ उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 67,556 हो गयी.

देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 42 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से 42 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 5,31,300 हो गयी. इन मृतकों में केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए 10 और मामले भी शामिल हैं.

Also Read: झारखंड में एक दिन में कोरोना के 49 नये मामले, एक्टिव केस 284

भारत में अबतक 4 करोड़ 48 लाख से अधिक लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 के मामलों की संख्या 4,48,81,877 हो गयी है. उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी दर्ज की गयी. इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,83,021 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है. मंत्रालय के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 993 नये मामले सामने आये, पांच की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 993 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो गई. बुलेटिन में कहा है कि नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,60,499 हो गई, जबकि संक्रमण से पांच लोगों के दम तोड़ने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,48,497 हो गई है. राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,970 हो गयी है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola