Coronavirus Update: दिल्ली-महाराष्ट्र में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में कुल 1232 नये मामले, 5 की मौत

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus Update: दिल्ली-महाराष्ट्र में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में कुल 1232 नये मामले, 5 की मौत

Kolkata: Health workers interact with the relatives of a COVID-19 patient for admission, at a state government run hospital in Kolkata, Saturday, May 15, 2021. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI05_15_2021_000155B)

Coronavirus uncontrollable in Maharashtra भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,038 नये मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,29,284 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,179 पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

देश में एक बार फिर से कोरोना तेजी से फैलने लगा है. महाराष्ट्र में कोरोना के नये मामले में एक दिन में 186 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गयी है. पिछले 24 घंटे में राज्य में संक्रमण के 711 मामले सामने आये हैं, जबकि 4 लोगों की मौत भी हो गयी है. दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कुल 521 नये मामले सामने आये और एक की मौत हो गयी.

महाराष्ट्र में पिछले 7 दिनों में 11 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले एक सप्ताह में कोरोना से 11 लोगों की मौत हो चुकी है. मुंबई में सबसे अधिक कोरोना के मामले सामने आये हैं. यहां कुल 1162 सक्रिय मामले हैं.

देश में कोरोना के एक दिन में आये 3,038 नये मामले

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,038 नये मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,29,284 हो गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,179 पर पहुंच गई है.

Also Read: पटना में मिला कोरोना का नया वैरिएंट, बहुत तेजी से फैलता है XBB 1.16, जानें क्या है लक्षण

इन राज्यों में कोरोना से हुई मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से दिल्ली तथा पंजाब में दो-दो और जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र तथा उत्तराखंड में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,901 हो गई. वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में दो नाम और जोड़े हैं.

1.19 प्रतिशत की गति से हो रही है कि देश में कोरोना से मौत

देश में अभी 21,179 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है. अभी तक कुल 4,41,77,204 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola