Coronavirus Pandemic : अगले दो महीनों में देश में N95 मास्‍क, पीपीई और टेस्‍ट किट की बढ़ेगी मांग

Author : ArbindKumar Mishra Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Apr 2020 4:01 PM

विज्ञापन

Guwahati: Medics at Spanish Garden residential complex to take blood samples of the residents after a COVID-19 positive case was detected in an apartment, in Guwahati, Monday, April 6, 2020. (PTI Photo)(PTI06-04-2020_000080A)

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) तेजी से बढ़ता जा रहा है. ताजा आंकड़े के अनुसार इस समय देश में 4067 कोरोना केस सामने आये हैं, जबकि 109 लोगों की मौत हो गयी. कोरोना के बढ़ते संकट के बीच पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट personal protective equipment) और टेस्टिंग किट (diagnostic kits) की मांग बढ़ रही है.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) तेजी से बढ़ता जा रहा है. ताजा आंकड़े के अनुसार इस समय देश में 4067 कोरोना केस सामने आये हैं, जबकि 109 लोगों की मौत हो गयी. कोरोना के बढ़ते संकट के बीच पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट personal protective equipment) और टेस्टिंग किट (diagnostic kits) की मांग बढ़ रही है.

इस हालात में केंद्र सरकार ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दो महीनों में 2.7 करोड़ N95 मास्‍क, 1.5 करोड़ पीपीई, 16 लाख टेस्‍ट किट, और 50 हजार वेंटिलेटर की जरूरत होगी.

मीडिया में जो खबर चल रही है कि 3 अप्रैल को नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने बैठक की थी जिसमें बताया था कि आने वाले समय में भारत को इन सारी चिजों की जरूरत होगी. खबर है कि इस समय देश में 16 हजार वेंटिलेटर मौजूद हैं और 32 हजार के ऑर्डर दे दिये गये हैं.

दूसरी ओर कोरोना वायरस प्रकोप के बीच महाराष्ट्र के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर अपनी खुद की सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई) और एन95 सर्जिकल मास्क मुहैया कराने की मांग की.

जीएमसीएच के दो मरीजों और एक स्टाफ में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. रेजिडेंट डॉक्टरों ने जीएमसीएच डीन के कार्यालय के बाहर रविवार को प्रदर्शन किया और कहा कि पीपीई और एन-95 मास्क आपात स्वास्थ्य सेवाओं में तैनात डॉक्टरों के लिए आवश्यक हैं.

उन्होंने डीन को एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि अगर उन्हें सुरक्षा उपकरण नहीं उपलब्ध कराए गए तो वे अपने छात्रावासों में पृथक वास में रहेंगे. महाराष्ट्र रेजिडेंट डॉक्टर संघ (एमएआरडी) की औरंगाबाद इकाई के अध्यक्ष आमिर तड़वी ने कहा, “कुछ मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बावजूद, इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों को ये सुरक्षात्मक उपकरण नहीं मुहैया कराए गए हैं.

उन्होंने कहा कि ये डॉक्टर हर दिन 50 से 100 मरीजों को देखते हैं. बिना सुरक्षात्मक उपकरण के मरीजों का इलाज करना खतरनाक है. एमएआरडी उपाध्यक्ष डॉ संदीप चौहान ने कहा, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अपनी मांग रखी है. हमें उम्मीद है कि बिना किसी बाधा के हमें ये उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे. हमने काम करना बंद नहीं किया है, हमने महज अपनी सुरक्षा के लिए मास्क और पीपीई की मांग की है.

तड़वी ने बताया कि प्रदर्शन के बाद, इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों को रविवार को पीपीई और एन95 मास्क उपलब्ध कराए गए. एमएआरडी अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद जीएमसीएच के डीन डॉ कन्नन येलिकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मास्क और पीपीई पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola