Coronavirus Outbreak : 24 घंटे में 50000 नये केस, बीते सात दिनों में 5000 की मौत, देश में कोरोना ने तोड़ा अब तक का सारा रिकॉर्ड

Updated at : 27 Jul 2020 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak : 24 घंटे में 50000 नये केस, बीते सात दिनों में 5000 की मौत, देश में कोरोना ने तोड़ा अब तक का सारा रिकॉर्ड

coronavirus outbreak in india, jharkhand and bihar updates, coronavirus latest news : देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. बीते 24 घंटे में अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 50000 नये केस सामने आए हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है, जहां एक दिन में 5000 नये केस सामने आए हैं. भारत में अब तक कुल मरीजों की संख्या भी 15 लाख के करीब पहुंच गई है.

विज्ञापन

coronavirus outbreak : देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. बीते 24 घंटे में अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 50000 नये केस सामने आए हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है, जहां एक दिन में 5000 नये केस सामने आए हैं. भारत में अब तक कुल मरीजों की संख्या भी 15 लाख के करीब पहुंच गई है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को देश में कोरोना वायरस के 50000 नये मामले दर्ज किए गए, जो अब तक का रिकॉर्ड है.र रिपोर्ट के अनुसार बीते सात दिनों में 5000 मरीजों की मौत हुई है. देश में कोरोना वायरस के मामले में इस हफ्ता तेजी से उछाल आया है. इस हफ्ते जहां मरीजों की संख्या में 28% की बढ़ोतरी हुई है, वहीं मरने वालों की संख्या में 19% की वृद्धि दर्ज की गई है.

दिल्ली में रिकवरी रेट 87 फीसदी- राजधानी दिल्ली में रिकवरी रेट 87 फीसदी पर पहुंच गई है. दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 30 हजार के पार पहुंच चुकी है, जबकि रिकवरी रेट 87 फीसदी से भी अधिक हो गई है. दिल्ली में कोरोना से 3827 लोगों की मौत हो चुकी है.

भारत में 30 जनवरी को आया था पहला केस- बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का पहला केस 30 जनवरी सामने आया था, जिसके बाद लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती गई. हालांकि इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार ने देश में एहतियात तौर पर 25 मार्च को लॉकडाउन लागू किया गया, जिसके बाद इसके कई चरण लागू किए गए.

झारखंड में 8300 से अधिक मरीज- झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 8300 से अधिक हो गई है. बीते 24 घंटे में राज्य में काेरोना के 457 नये मामले सामने आये हैं. वहीं, 2 लोगों की मौत भी हो गयी है. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 8,349 मामले आ चुके हैं, जबकि 3,704 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. रविवार को कोरोना से 2 लोगों की मौत के साथ ही राज्य में कुल 85 लोगों की मौत हो चुकी है.

Also Read: बिहार में लगातार बढ़ रहा कोरोना वायरस का संक्रमण, 12 दिनों में दोगुने से ज्यादा हुए मामले

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन