Coronavirus News: कोरोना से निपटने की तैयारी, 27 दिसंबर को देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus News: कोरोना से निपटने की तैयारी, 27 दिसंबर को देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा, कोरोना से बचाव के सभी उपायों पर फोकस किया जाए. मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, 27 दिसंबर को देश भर में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

चीन सहित कई देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है. भारत भी अलर्ट मोड़ में आ गया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार कोरोना से बचाव के लिए कमर कस ली है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 27 दिसंबर को देशभर में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं पर मॉक ड्रिल आयोजित करने का फैसला लिया है. इससे कोरोना के खिलाफ जंग में हमारी तैयारियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी.

ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड की उपलब्धता को लेकर अलर्ट

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को लिखी अपनी चिट्ठी में कहा, कोरोना से बचाव के सभी उपायों पर फोकस किया जाए. मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा, 27 दिसंबर को देश भर में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा. मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह देखना है कि कोरोना के खिलाफ जंग में हमारी तैयारियों कैसी हैं. ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड की उपलब्धता कैसी है.

कोरोना के खिलाफ सख्ती बढ़ायी गयी, विदेश यात्रा से लौटे लोगों के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए उनकी आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य की जाएगी. मांडविया ने कहा कि इन देशों के किसी भी यात्री में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने या जांच में उनमें संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें पृथक रखा जाएगा. मंडाविया ने कहा, चीन, जापान, सिंगापुर और बैंकॉक (थाईलैंड) के यात्रियों पर एयर सुविधा पोर्टल के जरिये नजर रखी जा रही है.

Also Read: कोरोना को लेकर भारत अलर्ट, चीन-जापान समेत इन देशों से आने वालों के लिए सरकार ने जारी गिया सख्त निर्देश

कई राज्यों ने एयरपोर्ट पर शुरू की कोरोना जांच

देश में कोरोना के खिलाफ जंग में राज्यों ने भी कमर कस ली है. एयरपोर्ट पर यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है. मध्यप्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि खजुराहो हवाईअड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों में संक्रमण के लक्षण दिखने पर उनकी कोरोना वायरस की जांच की जाएगी. इधर तमिलनाडु सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है और शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे 37 यात्रियों की कोविड-19 जांच की गई.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola