Corona Virus Update : दुनिया भर में कोरोना से 276 भारतीय संक्रमित, ईरान में सबसे अधिक 255 पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन

Daegu: Workers spray disinfectant as a precaution against a new coronavirus at a nursing hospital in Daegu, South Korea, Wednesday, March 18, 2020. For most people, the new coronavirus causes only mild or moderate symptoms, such as fever and cough. For some, especially older adults and people with existing health problems, it can cause more severe illness, including pneumonia. AP/PTI(AP18-03-2020_000071A)

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. भारत में संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 147 हो गयी है. वहीं पूरे विश्व में लाखों लोग चपेट में आ गये हैं. वहीं पूरी दुनिया में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्‍या 276 हो गयी है.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है. भारत में संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 147 हो गयी है. वहीं पूरे विश्व में लाखों लोग चपेट में आ गये हैं. वहीं पूरी दुनिया में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्‍या 276 हो गयी है. अकेले ईरान में 255, यूएई में 12, इटली में 5 और कुवैत, रवांडा, श्रीलंका और हॉगकॉग में एक-एक भारतीय संक्रमित हैं.

भारत के अलावा दुनिया भर में सैकड़ों भारतीय कोरोना की चपेट में आ गये हैं. विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया ईरान में अकेले 255 से अधिक भारतीयों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. हालांकि अधिकारियों ने यह स्वीकार किया कि ऐसे लोगों की एक सूची प्रसारित होने के बारे में वे अवगत हैं.

विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डी रवि से ईरान में भारतीयों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बारे में कई बार सवाल किये गए. रवि ने संवाददाताओं से कहा, निश्चित तौर पर इस तरह की स्थिति में जब ईरान में वायरस का संक्रमण इतना फैला हुआ है तो आपको भारतीय तीर्थ यात्रियों में कुछ पॉजिटिव मामले मिलेंगे.

उन्होंने कहा, हालांकि इसको लेकर आश्वस्त करते हैं कि वहां भारतीयों की सुरक्षा को लेकर ईरान सरकार के साथ मिशन पूरा सहयोग और समन्वय कर रहा है. राजदूत उन पर काफी ध्यान दे रहे हैं.

मीडिया की खबरों में इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि ईरान में 255 से अधिक भारतीयों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, उन्होंने कहा, इसकी पुष्टि नहीं कर सकते कि ईरान में 255 से अधिक भारतीय‍ जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं.

हम यह भी पुष्टि नहीं कर सकते कि क्या ऐसी प्रसारित हो रही सूची असली है या नहीं. उन्होंने यद्यपि कहा कि यह संभव नहीं है कि सभी भारतीय तीर्थयात्रियों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक आये क्योंकि वे कोम में हैं.

गौरतलब है कि देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नये मामले सामने आने के बाद इस घातक विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन मामलों में दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जान गंवाने वाले तीन लोग और 25 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए 5,700 से अधिक लोगों पर निकटता से नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola