Coronavirus Updates: देश में कोरोना के 3,324 नये मामले, दिल्ली सहित इन राज्यों ने बढ़ा दी टेंशन

Jammu: A healthcare worker collects a swab sample of a woman for Covid-19 testing, amid a surge in coronavirus cases, in Jammu, Friday, April 29, 2022. (PTI Photo)(PTI04_29_2022_000052B)
Coronavirus Updates : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले 1500 से ज्यादा आये हैं. वहीं महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 155 नए मामले आए जबकि एक मरीज की मौत हो गयी. देश के कई राज्यों में कोविड के मामले बढ़ने से चिंता भी बढ़ गई है.
Coronavirus Updates Todays : कोरोना संक्रमण के केस भारत में लगातार बढ़ रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामले एक हजार से ज्यादा दर्ज किये जा रहे हैं. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,324 नये मामले सामने आए हैं जबकि 2,876 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. इसी दौरान कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है. दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 1,520 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गई. वहीं संक्रमण दर 5.10 प्रतिशत दर्ज की गई.
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गये आंकड़े पर नजर डालें तो राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 1,520 नये मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,83,075 हो गई, जबकि मृतक संख्या बढ़कर 26,175 हो गई है. इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,607 नये मामले सामने आये थे और दो मरीजों की मौत हो गई थी. वहीं संक्रमण दर 5.28 प्रतिशत दर्ज की गई थी.
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 155 नए मामले आए जबकि एक मरीज की मौत हो गयी. वहीं, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के ओडिशा में 12 और मिजोरम में 83 नए मरीज मिले. महाराष्ट्र के के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 78,77,732 हो गए हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,47,843 हो गयी है. महाराष्ट्र में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 998 है.
Also Read: School Closed News: फिर बंद होंगे स्कूल ? कोरोना ने बढ़ा दी है टेंशन
वहीं, ओडिशा में पिछले 10 दिनों से कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है जबकि 12 और लोगों के संक्रमित पाए जाने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 12,88,046 हो गयी है. मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 के 83 नये मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,27,419 पर पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में महामारी से किसी और मरीज की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 696 पर बनी हुई है.
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,324 नये मामले सामने आए हैं जबकि 2,876 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. इसी दौरान कोरोना से 40 लोगों की मौत हुई है.
कुल मामले: 4,30,79,188
सक्रिय मामले: 19,092
कुल रिकवरी: 4,25,36,253
कुल मौतें: 5,23,843
कुल वैक्सीनेशन: 1,89,17,69,346
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




