ePaper

Coronavirus in India: देश में डरा रही है कोरोना की बढ़ती रफ्तार, PM Modi आज करेंगे स्थिति की समीक्षा

Updated at : 09 Jan 2022 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in India: देश में डरा रही है कोरोना की बढ़ती रफ्तार, PM Modi आज करेंगे स्थिति की समीक्षा

Coronavirus in India: भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. संक्रमितों की आंकड़ा एक दिन में 1 लाख 60 हजार के करीब पहुंच गया है. देश में बढ़ते कोविड के मामलों को देखते हुए पीएम मोदी आज शाम उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं.

विज्ञापन

Coronavirus in India: भारत में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. संक्रमितों की आंकड़ा एक दिन में 1 लाख 60 हजार के करीब पहुंच गया है. देश में बढ़ते कोविड के मामलों को देखते हुए पीएम मोदी आज शाम 4 बजे उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं. जिसमें कोरोना को लेकर चर्चा की जाएगी. पीएम मोदी इसकी बढ़ती रफ्तार की समीक्षा करेंगे.

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,59,632 नए मामले सामने आये हैं. वहीं कोरोना से 327 लोगों की मौत हो गई है. जबकि, 40,863 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं. देश में कोरोना का दैनिक पॉजिटिविटी दर (Positivity Rate) 10.21 फीसदी है. वहीं सक्रिय मामले की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है. इधर, अब देश में कोरोना संक्रमण से 4,83,790 लोगों ने अपनी जान गंवा दी हैं.

ओमिक्रॉन ने भी बढ़ रहे हैं मामले: बता दें, देश में कोरोना के साथ साथ ओमिक्रॉन के मामले भी बढ़ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमण के 552 नए मामले सामने आने के बाद आज यानी रविवार को देश में इससे संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,623 हो गई है.

यानी पूरे देश में ओमिक्रॉन संक्रमण तेजी से फैल रहा है. सबसे ज्यादा हालत महाराष्ट्र की खराब है. यहां ओमीक्रोन के सर्वाधिक 1,009 मामले सामने आए है. इसके बाद ओमिक्रॉन दिल्ली में कहर बरपा रहा है. दिल्ली में ओमिक्रॉन के 513 मामले सामने आये है. वहीं, कर्नाटक में 441, राजस्थान में 373, केरल में 333 और गुजरात में 204 मामले सामने आए है.

Also Read: Coronavirus Delhi: दिल्ली में कोरोना विस्फोट, एक सप्ताह में हालत भयावह, 58 हजार से ज्यादा नये मामले

गौरतलब है कि, देश में नये साल के पहले दिन कोरोना के 22,775 मामले सामने आये थे, जिसके बाद से इसमें लगातार बढ़ोतरी जारी है. दो जनवरी को 27,553, तीन जनवरी को 33,750, चार जनवरी को 37,379, पांच जनवरी को 58,097, छह जनवरी को 90,928, सात जनवरी को 1,17,100 और आठ जनवरी को 1,41, 986 मामले दर्ज किये गये हैं.

Also Read: Coronavirus: 11 दिन में 22 फीसदी बढ़ा कोरोना, 1.60 लाख संक्रमित, डरा रही है वैज्ञानिकों की ये भविष्यवाणी

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola