भारत में एक दिन में कोरोना के आए 10 हजार से ज्यादा नये मामले, दिल्ली-महाराष्ट्र में डरा रहे आंकड़े

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Apr 2023 10:02 AM

विज्ञापन

Coronavirus in India: देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10112 नए मामले सामने आए. इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 67806 हो गई है. शनिवार को कोरोना के 12193 नये मामले दर्ज किए गए थे. वहीं, एक दिन में कोरोना संक्रमण से 42 लोगों की मौत हो गई थी.

विज्ञापन

Coronavirus in India: देश के बढ़ते कोरोना के आंकड़े अब डराने लगे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की रविवार को जारी ताजा रिपोर्ट में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 10112 नए मामले सामने आए. इसी के साथ  सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 67806 हो गई है. राहत की बात यही है कि कोरोना से एक दिन में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 9833 है. गौरतलब है कि शनिवार की तुलना में आज यानी रविवार को संक्रमितों की संख्या में गिरावट आयी है लेकिन अभी भी देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार से ऊपर है.

शनिवार को आए थे 12 हजार से ज्यादा मामलेः शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के हिसाब से देश में कोरोना के 12193 नये मामले दर्ज किए गए थे. वहीं, एक दिन में कोरोना संक्रमण से 42 लोगों की मौत हो गई थी. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में शनिवार तक कोरोना वायरस के 12 हजार से ज्यादा मामले आने पर एक्टिव मरीजों की संख्या
बढ़कर 67556 हो गयी है. कोरोना संक्रमितों की संख्या दिल्ली और महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रही है.

दिल्ली में डराने लगे हैं कोरोना के आंकड़ेः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1515 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में  6 संक्रमित मरीजों  की मौत हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2032424 हो गई है. वहीं, मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 26595 पर पहुंच गया है. आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण दर 26.46 फीसदी है.

Also Read: क्यों अमृतपाल की तलाश कर रही थी पुलिस! क्या है उसपर आरोप, जानिए कैसे पुलिस को चकमा दे रहा था भगोड़ा आरोपी

महाराष्ट्र में कोरोना के 850 नये मामलेः कोरोना वायरस संक्रमण महाराष्ट्र में भी तेजी से बढ़ा है. बीते शनिवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 850 नये मामले सामने आये, जबकि संक्रमण से चार और मरीजों की मौत हो गई. वहीं, नये संक्रमितों के आंकड़े आ जाने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8161349 हो गई, जबकि संक्रमण से चार लोगों के
दम तोड़ने के बाद मृतकों की कुल संख्या  बढ़कर 1,48,502 हो गई है.

भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola