Coronavirus: भारत में 126 दिन बाद कोरोना के 843 नये मामले, झारखंड सहित इन राज्यों में कुल 4 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus: भारत में 126 दिन बाद कोरोना के 843 नये मामले, झारखंड सहित इन राज्यों में कुल 4 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डेटा के अनुसार देश में कोविड-19 के 843 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,94,349 हो गई है. पिछले चौबीस घंटे में झारखंड और महाराष्ट्र से संक्रमण से एक-एक, जबकि केरल से दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है.

विज्ञापन

भारत में फिर से कोरोना ने डराना शुरू कर दिया है. 126 दिन के बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से अधिक मामले दर्ज किए गए. जबकि कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो गयी है.

झारखंड सहित इन राज्यों में कोरोना से अबतक 4 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी डेटा के अनुसार देश में कोविड-19 के 843 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,94,349 हो गई है. पिछले चौबीस घंटे में झारखंड और महाराष्ट्र से संक्रमण से एक-एक, जबकि केरल से दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है. इससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,799 पर पहुंच गई है.

देश में उपाचाराधीन रोगियों की संख्या 5,839

मंत्रालय के मुताबिक, देश में उपाचाराधीन रोगियों की संख्या 5,839 है, जो संक्रमितों की कुल तादाद का 0.01 प्रतिशत है. वहीं, संक्रमण से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,58,161 हो गई है. वहीं, मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत आंकी गई है.

Also Read: Coronavirus Returns: 19 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

देश के 19 राज्यों में बढ़ रहे संक्रमण के मामले

रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गोआ, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, ओडिशा, पांडिचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं.

केंद्र सरकार ने जारी की एडवायजरी

देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवायजरी जारी कर दी है. केंद्र ने संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के के लिए छह राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से risk assessment-based approach अपनाने को कहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन राज्यों को लिखे एक पत्र में कहा, कुछ राज्य हैं, जहां बड़ी संख्या में मामले आ रहे हैं जिससे यह संकेत मिलता है कि संक्रमण का संभावित स्थानीय प्रसार हो रहा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola