Coronavirus Returns: 19 राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 796 नये मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,93,506 हो गई है. भारत में अभी 5026 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है.
देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने डराना शुरू कर दिया है. एक दिन में संक्रमण के 796 नये मामले सामने आने से केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गयी है. देश के 19 राज्यों में कोरोना के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं. इधर सरकार ने संक्रमण के मामले बढ़ने बाद एडवाइजरी जारी कर दी है.
देश में अब भी 5 हजार से अधिक कोरोना के मरीज
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 796 नये मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,93,506 हो गई है. भारत में अभी 5026 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है. देश में 109 दिनों के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच हजार के पार पहुंची है.
इन राज्यों में बढ़ रहे संक्रमण के मामले
रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, गोआ, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, लद्दाख, ओडिशा, पांडिचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं.
केंद्र सरकार ने जारी की एडवायजरी
देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने एडवायजरी जारी कर दी है. केंद्र ने संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के के लिए छह राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक से risk assessment-based approach अपनाने को कहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन राज्यों को लिखे एक पत्र में कहा, कुछ राज्य हैं, जहां बड़ी संख्या में मामले आ रहे हैं जिससे यह संकेत मिलता है कि संक्रमण का संभावित स्थानीय प्रसार हो रहा है. केंद्र ने ऐसे राज्यों से कोरोना की स्थिति का निरीक्षण करने और बीमारी के तत्काल और प्रभावी प्रबंधन के लिए उपाय सुनिश्चित करने के लिए कहा है.
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोविड गाइडलाइन का पालन करने का सुझाव
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का सुझाव दिया है. भूषण ने कहा, संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उपाय अपनाने की आवश्यकता है. उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 मामलों के नये और उभरते हुए उपस्वरूपों, इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों (आईएलआई) और गंभीर श्वसन संक्रमण पर नजर रखने पर जोर दिया. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग, केंद्रों से नमूने एकत्रित करने और मामलों के स्थानीय समूहों पर नजर रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने पर भी जोर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










