Corona Vaccination : पीएम मोदी खुद लगाएं वैक्सीन और बनाएं एक नया इतिहास, एनसीपी नेता नवाब मलिक की मांग

Updated at : 11 Jan 2021 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Corona Vaccination : पीएम मोदी खुद लगाएं वैक्सीन और बनाएं एक नया इतिहास, एनसीपी नेता नवाब मलिक की मांग

Corona Vaccination In India भारत में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है. इसी के मद्देनजर देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू किये जाने को लेकर तैयारियां भी जोर पकड़ रही है. वहीं, कोरोना वैक्सीन को लेकर सियासी बयानबाजी का सिलसिला अब भी जारी है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक का ताजा बयान सुर्खियों में है.

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कोरोना वैक्सीन को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब और शंकाओं से पर्दा हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे आने की वकालत की है. नवाब मलिक ने कहा कि देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. ऐसे में अब भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जीत के लिए तैयार की गयी वैक्सीन को लेकर लोगों को मन में शंकाएं हैं.

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कोरोना वैक्सीन लगाकर अभियान की शुरुआत करें. जिससे इसको लेकर लोगों में मन से शंकाओं को खत्म किया जा सकें. नवाब मलिक ने कहा कि ऐसा करके पीएम मोदी एक नया इतिहास रच सकेंगे.

Also Read: कोरोना संकट के बीच रिपब्लिक डे परेड, इस बार नहीं होंगे खास मेहमान Also Read: अवैध निर्माण मामले में सोनू सूद को बड़ी राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट में अब 13 जनवरी को होगी सुनवाई

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola