Congress Election: कमलनाथ को मिल सकती है कांग्रेस की कमान? सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कह दी बड़ी बात
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद में उनकी कोई रुचि नहीं है. उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब राजस्थान के घटनाक्रम के बाद मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें आई थीं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के संभावित उम्मीदवारों में कमलनाथ भी शामिल हो सकते हैं.
राजस्थान कांग्रेस में जारी घमासान के बीच खबर आ रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अशोक गहलोत का नाम कट सकता है. इसके पीछे राजस्थान संकट को कारण माना जा रहा है. राजस्थान कांग्रेस में भारी बवाल से अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी खासा नाराज हैं. अशोक गहलोत का पत्ता साफ होने की खबर के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कमलनाथ का नाम सामने आ रहा है. कमलनाथ दिल्ली में सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात भी की.
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद क्या बोले कमलनाथ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद में उनकी कोई रुचि नहीं है. उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब राजस्थान के घटनाक्रम के बाद मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें आई थीं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के संभावित उम्मीदवारों में कमलनाथ भी शामिल हो सकते हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, मेरी अध्यक्ष पद में कोई रुचि नहीं है. मैं सिर्फ (सोनिया गांधी को) नवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए आया हूं.
Also Read: गांधी परिवार के लिए राजस्थान की उठापटक बनी मुसीबत ! अध्यक्ष पद की रेस से हटेंगे गहलोत ?
#WATCH | Delhi: Congress leader Kamal Nath says, "I have no interest in (Congress) President post, only here for Navratri wishes." pic.twitter.com/GeOePP8CMm
— ANI (@ANI) September 26, 2022
राजस्थान संकट सुलझा सकते हैं कमलनाथ
सोनिया गांधी से दिल्ली में कमलनाथ की मुलाकात को राजस्थान के राजनीतिक संकट के संदर्भ में भी देखा जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि सोनिया गांधी ने उन्हें राजस्थान संकट सुलझाने की जिम्मेदारी दी है. माना जाता है कि गहलोत से कमलनाथ के अच्छे रिश्ते हैं.
राजस्थान में कांग्रेस का संकट बरकरार, सोनिया ने पर्यवेक्षकों से लिखित रिपोर्ट मांगी
कांग्रेस की राजस्थान इकाई में चल रहे संकट को दूर करने के मकसद से पार्टी नेतृत्व ने सोमवार को प्रयास तेज कर दिए और इसी क्रम में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दोनों पर्यवेक्षकों मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन से लिखित रिपोर्ट तलब की तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ गहन मंत्रणा की. जयपुर में विधायक दल की बैठक नहीं हो पाने और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों के वस्तुत: बागी रुख अपनाने के बाद खड़गे और माकन सोमवार को दिल्ली लौटे तथा 10 जनपथ पहुंचकर सोनिया गांधी से मुलाकात की.
क्या है पूरा मामला
दरअसल अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने और उनके राजस्थान मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संकेत के बीच गहलोत गुट और सचिन पायलट गुट फिर से एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो गये. पायलट के समर्थक उन्हें राजस्थान के नये मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं, तो दूसरी ओर अशोक गहलोत गुट के 102 विधायकों ने इसका विरोध करते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी. सभी बागी विधायक खुल कर सचिन पायलट के विरोध में खड़े हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










