कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने NSA अजीत डोभाल के बेटे से मांगी माफी, जानिए क्या है पूरा मामला ?
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Dec 2020 11:58 AM
कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Congress Jairam Ramesh ) ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल (NSA Ajit Doval) के बेटे विवेक डोभाल से शनिवार को एक मानहानि के मामले में माफी मांगी है.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Congress Jairam Ramesh ) ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ( NSA Ajit Doval) के बेटे विवेक डोभाल से शनिवार को एक मानहानि के मामले में माफी मांगी है. माफी मांगते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने विवेक डोभाल के खिलाफ चुनाव की घड़ी में बयान दिया था जिसे बाद में मैंने देखा. बता दें कि विवेक डोभाल ने जयराम रमेश और कारवां मैगज़ीन के ख़िलाफ़ उनके खिलाफ मानहानि के बयान और लेख के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया था.
Jairam Ramesh has given an apology, and we have accepted it. The criminal defamation case against Caravan magazine will continue: Vivek Doval, son of NSA Ajit Doval, in Delhi pic.twitter.com/4f8UREMloX
— ANI (@ANI) December 19, 2020
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ने पिछले साल द कारवां पत्रिका में केमैन आईलैंड’ में स्थित हेज फंड कंपनी को लेकर हुए बडे़ खुलासे किये थें. इस खुलासे में उन्होंने विवेक डोभाल की कंपनी का नोटबंदी के बाद कालेधन को सफेद करने का कनेक्शन जोड़ते हुए कही आरोप लागाये थें. जिसपर डोभाल ने कांग्रेस नेता पर मानहानी का मुकदमा दायर कर दिया था.
बता दें कि पत्रिका में जयराम रमेश ने अपने लेख में आरोप लगाया था कि विवेक डोभाल ‘केमैन आइलैंड्स’ में हेज फंड चलाते हैं जो कर चोरी करने का स्थापित स्वर्ग है. वहीं न्यूज एजेन्सी ANI के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बेटे विवेक डोभाल ने कांग्रेस नेता का माफी नामा स्वीकार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










