Congress IT Notice: 'चोर कभी नहीं कहता कि वो चोर है', कांग्रेस को IT नोटिस पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

Updated:
विज्ञापन

Acharya Pramod Krishnam | ANI, X

Congress IT Notice: कांग्रेस पार्टी को आईटी नोटिस पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को बताना चाहिए कि उन्हें इतना बड़ा नोटिस क्यों मिला है. इतना पैसा कहां से आया?. मालूम हो आयकर विभाग ने इनकम टैक्स को लेकर कांग्रेस को नोटिस जारी किया है. जिसमें विभाग की ओर से अब तक कुल 3567 करोड़ रुपये के कर की मांग की जा चुकी है.

विज्ञापन

Congress IT Notice: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा हमला करते हुए कहा, जब माल आता है, तो कई तरह की समस्याएं लेकर आता है. कांग्रेस को बताना चाहिए कि सैकड़ों और करोड़ों रुपये का जो नोटिस मिला है, वो आखिर क्यों मिला है. 1800 करोड़ हो गया 18 हजार करोड़ रुपये हो, इसका जवाब जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल को देना चाहिए. सच बात ये है कि ‘चोर कभी भी नहीं कहता कि वो चोर है’. ‘डाकू कभी नहीं कहता वो डाकू है’, ‘लुटेरा कभी नहीं कहता कि वो लुटेरा है’. सच बात तो ये है कि देश का पैसा लूटा गया है और यह एक सच्चाई है. उन्होंने आगे कहा, जब इस लूट की जांच हो रही है तो इसमें दिक्कत क्या है? अगर वे सच्चे देशभक्त हैं, तो उन्हें जांच का सामना करना चाहिए. उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए. भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र रूप से और सरकारी हस्तक्षेप से दूर कार्य करता है. जब न्यायपालिका पक्ष में फैसला देती है, तो ठीक है, लेकिन जब वह हमारे हित के खिलाफ आदेश देती है, तो गलत है. ये दोहरे मानदंड नहीं चलेगा.

आईटी विभाग ने कांग्रेस को दी बड़ी राहत

आयकर विभाग ने कांग्रेस को बड़ी राहत देते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह करीब 3500 करोड़ रुपये के कर मांग नोटिस के संबंध में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पार्टी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा. कोर्ट ने आयकर विभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का यह बयान दर्ज किया कि मामले पर अंतिम फैसला आने तक मौजूदा परिस्थितियों में तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई 24 जुलाई तक के लिए स्थगित

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने अलग-अलग कर मांग नोटिस पर कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई को 24 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया. कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने इस रुख की सराहना करते हुए कहा कि अलग-अलग वर्ष के लिए सारे मांग नोटिस फरवरी और मार्च में जारी किए गए जो कुल 3500 करोड़ रुपये के थे. पार्टी ने शुक्रवार को कहा था कि उसे आयकर विभाग से नोटिस मिला है, जिसमें करीब 1,823 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा गया है. कर अधिकारियों ने पिछले वर्षों से संबंधित कर मांग के लिए पार्टी के खातों से 135 करोड़ रुपये पहले ही निकाल लिये हैं.

Also Read: पीएम मोदी ने कच्चातिवु द्वीप की चर्चा छेड़ी, बीजेपी-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola