कांग्रेस अधिवेशन में भारत का गलत नक्शा, बीजेपी ने लगाया गंभीर आरोप, बवाल के बाद हटाया गया पोस्टर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 26 Dec 2024 5:50 PM

विज्ञापन

congress cwc meeting poster

congress cwc meeting poster Controversy: कर्नाटक के बेलगावी में 1924 के कांग्रेस अधिवेशन का शताब्दी वर्ष समारोह मनाया जा रहा है. लेकिन कांग्रेस CWC बैठक से पहले भारी बवाल हो गया. क्योंकि पार्टी ने जो पोस्टर लगाया, उसमें भारत के नक्शे को गलत दिखाया गया था.

विज्ञापन

congress cwc meeting poster Controversy: कांग्रेस CWC बैठक में भारत के मानचित्र को गलत तरीके से प्रदर्शित करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. भाजपा ने इसको लेकर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. बीजेपी ने इसे कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति करार दिया है. भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “आज हमारा देश वीर बल दिवस मना रहा है, लेकिन इस समय एक और तस्वीर सामने आई है जो दिल को दुखाती है. भाजपा कर्नाटक ने एक ट्वीट किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बेलगावी में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जो भारतीय मानचित्र लगाया है, उसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और अक्साई चीन नहीं है. वे पहले भी ऐसी हरकतें कर चुके हैं. इसलिए मैं अपना दर्द व्यक्त करना चाहता हूं. अब यह स्पष्ट हो गया है कि जो ताकतें भारत को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं, उनके साथ कांग्रेस का संबंध अब स्पष्ट हो गया है.”

बवाल के बाद कांग्रेस CWC बैठक से हटाया गया पोस्टर

कांग्रेस बैठक में भारत के नक्शे को लेकर गलत पोस्टर लगाने को लेकर जब बवाल हुआ तो आनन-फानन में उसे बदला गया. अब कांग्रेस नेता मुद्दे को लेकर हंगामा करने के लिए बीजेपी पर पलटवार कर रहे हैं. कांग्रेस विधायक एनए हारिस ने कहा, “आप भाजपा को जानते हैं. यह जानबूझकर नहीं, बल्कि भूलवश हुआ. उन्होंने इसे (मानचित्र वाले पोस्टर को) हटा भी दिया है. यह एक गलती थी और अब इसे (मानचित्र वाले पोस्टर को) हटा दिया गया है. अब वे (भाजपा) क्या करना चाहते हैं? उनके (भाजपा) पास करने के लिए कोई और काम नहीं है.”

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का AAP पर बड़ा हमला, केजरीवाल को बताया देशद्रोही

खरगे ने अमित मालवीय पर बोला हमला

बेलगावी में भारत के कथित ‘विकृत’ नक्शे वाले कांग्रेस के पोस्टर पर प्रियांक खरगे ने कहा, “अमित मालवीय एक ट्रोल के अलावा कुछ नहीं हैं. उनका काम गलत सूचना और फर्जी खबरें फैलाना है. अगर कोई निजी व्यक्ति कुछ लगाता है, तो वह कांग्रेस का आधिकारिक पोस्टर कैसे हो जाता है? कांग्रेस का एक आधिकारिक पोस्टर है जो हर जगह है. उन्हें उन प्रासंगिक मुद्दों पर बात करने दें जो जनता को परेशान करते हैं, लेकिन वे केवल ऐसे मुद्दों पर ही बात करेंगे और ये लोग खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं.”

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola