Kal ka Mausam : इन राज्यों में अब हाड़ कंपाएगी ठंड, 14 जनवरी तक के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Jan 2026 1:41 PM

विज्ञापन

कई राज्यों में शीतलहरी का अलर्ट (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अब कमजोर पड़ गया है. यह उत्तर-पूर्वी श्रीलंका तट के पास पहुंचकर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साधारण दबाव के रूप में बदल गया है. जानें 11 जनवरी को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 11 जनवरी को राजस्थान में जबकि 10 से 14 जनवरी के दौरान बिहार में ठंडे दिन (कोल्ड डे) की स्थिति बने रहने की संभावना है. 12 और 13 जनवरी को राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत संभावना है. वहीं 11 से 14 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में ठंड का प्रकोप बना रह सकता है. इसके अलावा, 11 और 12 जनवरी को ओडिशा और 11 जनवरी को उत्तराखंड के अलावा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी शीतलहर चलने की प्रबल संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में छाएगा कोहरा

विभाग के अनुसार, जम्मू डिवीजन के कुछ इलाकों में 12 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 जनवरी तक, उत्तर प्रदेश और बिहार में 17 जनवरी तक सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है. वहीं, हिमालयी और उत्तरी मध्य प्रदेश में 11 जनवरी तक कोहरा दिख सकता है. इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 जनवरी तक जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11, 14 और 15 जनवरी को सुबह घना कोहरा छाने के आसार हैं.

बिहार के लोगों को अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बिहार में ठंड और बढ़ेगी, खासकर रात के तापमान में गिरावट से लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके बाद कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के आसार हैं. मकर संक्रांति तक मौसम कुछ नरम पड़ सकता है, लेकिन ठंड से पूरी राहत मिलने में अभी और वक्त लगेगा.

झारखंड में और गिरेगा पारा

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, झारखंड में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है. लेकिन इसके बाद एक बार फिर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. मकर संक्रांति तक ठंड का कहर जारी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Rajasthan Weather: सावधान! अगले 3 दिन पड़ेगी जोरदार ठंड, अलर्ट जारी, इन जिलों में स्कूल बंद

राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर

राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर का दौर जारी है. राज्य में कई जगह शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. कई स्थानों पर शीतलहर के कारण ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के अधिकतर भाग में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने जबकि पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों में आगामी दिनों में घना कोहरा व ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बने रहने का अनुमान है. राज्य के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है व शीतलहर चलने का अनुमान है.

दिल्ली में ठंड ने किया बेहाल

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत तापमान से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम है. विभाग के अनुसार, 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है जबकि अधिकतम तापमान  15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. रविवार को आसमान साफ नजर आएगा. सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola