Aaj ka Mausam : शीतलहर का अलर्ट जारी, ठंड से कांपेंगे लोग, 5 जनवरी तक रहें सावधान
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 03 Jan 2026 6:05 AM
अगले 4 दिनों तक शीतलहर का अलर्ट (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 7 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी आशंका जताई गई है.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 4 और 5 जनवरी को बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे रह सकता है. इसके अलावा 3 और 4 जनवरी को हिमाचल प्रदेश जबकि 8 और 9 जनवरी को राजस्थान के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है. लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दी गई है.
दिल्ली में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 जनवरी के बीच कुछ स्थानों पर शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है. दिल्ली के कई इलाकों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
झारखंड में ठंडी हवाएं चलेंगी
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है, जिससे झारखंड में ठंडी हवाएं चलेंगी. इसके असर से 3 जनवरी से राज्य के कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है.
राजस्थान में कई जगह हल्की बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार 4 से 6 जनवरी के बीच शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है और शीतलहर चलने की आशंका है.
कश्मीर में तापमान में आई गिरावट
कश्मीर में आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. विभाग ने 5 जनवरी तक मौसम के सूखा रहने की संभावना जताई है.
यह भी पढ़ें : Rain and Cold Wave Warning: 2 से 7 जनवरी तक बदला रहेगा मौसम, ठंड, बारिश और कोहरा का अलर्ट
पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 3 से 6 जनवरी के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ जबकि 4 से 6 जनवरी तक पंजाब में शीतलहर चलने की संभावना है.
पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान में होगी मामूली वृद्धि
आईएमडी ने बताया कि अगले दो दिन राज्य के दक्षिणी जिलों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. आईएमडी के अनुसार, रविवार से उप-हिमालयी जिलों में न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. शनिवार को दार्जिंलिंग जिले में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल में मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने तथा कुछ स्थानों पर सुबह में हल्का से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










