Rain and Cold Wave Warning: 2 से 7 जनवरी तक बदला रहेगा मौसम, ठंड, बारिश और कोहरा का अलर्ट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jan 2026 7:08 PM

विज्ञापन

2 से 7 जनवरी तक बदला रहेगा मौसम

Rain and Cold Wave Warning: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा छा रहा है. कुछ जगहों पर बारिश का दौर भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी के पहले सप्ताह तक मौसम का तल्ख तेवर जारी रह सकता है.

विज्ञापन

Rain and Cold Wave Warning: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. कड़ाके की सर्दी, घना कोहरा और शीतलहर के बीच कई राज्यों में बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम का तेवर काफी सख्त रह सकता है.

Rain and cold wave warning

उत्तर भारत में भी मौसम के तेवर तल्ख हैं. कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर और कोहरे का दौर लगातार जारी है. कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की आशंका जताई गई है.

Rain and cold wave warning

आईएमडी के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा सहित कई राज्यों में भीषण ठंड, शीतलहर और कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है.

Rain and cold wave warning

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज (2 जनवरी) को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं, तमिलनाडु के कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है.

Rain and cold wave warning

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में अगले 3 से 4 दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी है.

Rain and cold wave warning

आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अभी शीतलहर का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली समेत कई और राज्यों में अगले 48 घंटों तक कोल्ड डे अलर्ट जारी रह सकता है.

Rain and cold wave warning

हिमाचल प्रदेश में 2 से 4 जनवरी, पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ और दिल्ली में 2 से 5 जनवरी और राजस्थान में 4 से 7 जनवरी तक शीतलहर की आशंका है.

Rain and cold wave warning

IMD के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 6 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से अत्यधिक घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख सहित क्षेत्रों में 4 जनवरी तक, हिमाचल प्रदेश में 2 से 5 जनवरी, उत्तराखंड में 5 जनवरी तक घना कोहरा रह सकता है.

Rain and cold wave warning
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola