ePaper

Cold Wave Alert: यूपी-एमपी समेत इन राज्यों में ठंड के साथ घना कोहरा, कोल्डवेव का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

Updated at : 16 Dec 2025 10:52 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast, PTI Photo

Cold Wave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. वहीं यूपी,एमपी, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश समेत कई और राज्यों में घना कोहरा और शीत लहर का प्रकोप जारी रह सकता है. एक नजर डालते हैं देशभर के मौसम पर.

विज्ञापन

Cold Wave Alert: देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. घना कोहरा, शीत लहर, बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 और 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश (UP Weather) और मध्य प्रदेश (MP Weather) के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 16 और 17 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 16 से 18 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में भी यही स्थिति रहेगी. 16 से 20 दिसंबर तक पूर्वोत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा.

कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है. मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं में एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ डिप्रेशन के रूप में बना हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर उत्तर में स्थित है. उत्तर-पश्चिमी भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर लगभग 120 समुद्री मील की गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम मौजूद है. वहीं, दक्षिणी तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक ऊपरी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके अलावा 17 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है.

  • जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 15 दिसंबर और 18 से 21 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
  • हिमाचल प्रदेश में 15 दिसंबर और 20 और 21 दिसंबर के दौरान और उत्तराखंड में 15 और 21 दिसंबर तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 और 17 दिसंबर को कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 से 18 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
  • अगले दो दिनों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा उसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
  • अगले सात दिनों के दौरान महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

घना कोहरा और शीतलहर चेतावनी

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में 16 से 20 दिसंबर के दौरान शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की है.
  • हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है.
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 16 और 17 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जिसमें एक या दो बार भारी बारिश भी हो सकती है. तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में छिटपुट हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है.

Also Read: Weather News: दिल्ली यूपी लेकर हरियाणा-पंजाब तक घना कोहरा, इन राज्यों में कोल्ड वेव अलर्ट, मौसम ले रहा करवट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola