Weather News: दिल्ली यूपी लेकर हरियाणा-पंजाब तक घना कोहरा, इन राज्यों में कोल्ड वेव अलर्ट, मौसम ले रहा करवट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Dec 2025 4:48 PM
Weather News: कोहरे की चादर में कई राज्य, PTI फोटो
Weather News: देश के कई हिस्सों में मौसम करवट ले रहा है. उत्तर भारत समेत पूर्वी, पश्चिमी, पूर्वोत्तर,मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में सर्दी, कोहरा, बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है. आईएमडी के मुताबिक 16 से 19 दिसंबर के दौरान कई इलाकों में सर्दी और कोहरे का कहर जारी रहेगा. शीतलहर के कारण मौसम की तल्खी और बढ़ सकती है.
Weather News: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में सर्दी जोर पकड़ रही है. कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. इस बीच घना कोहरा भी जम रहा है. दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा जम रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को घना कोहरा छाए रह सकता है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 16 से 18 दिसंबर और पूर्वोत्तर भारत में 16 से 20 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.
न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट
- मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
- अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.
- अगले 7 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
- 16 और 17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर की संभावना है.
राजस्थान के कई इलाकों में बढ़ी सर्दी (Rajasthan Cold)
राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है. राज्य के कई इलाकों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार रात सीकर के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नागौर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर के लूणकरणसर में 6.0 डिग्री सेल्सियस और दौसा में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, टोंक के वनस्थली में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरोही और करौली में यह 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हल्का या मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है.
कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
- मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद बारिश और बर्फबारी क संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 15 दिसंबर और 18 से 21 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 15 दिसंबर और 20 और 21 दिसंबर के दौरान, उत्तराखंड में 15 और 21 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की स्थिति रह सकती है.
- तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 और 17 दिसंबर को कुछ स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 से 18 दिसंबर के दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
Also Read: Cold Wave Alert: ठंड की चपेट में आधा भारत, मौसम विभाग ने तेलंगाना सहित इन राज्यों को किया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










