Coin Gang Clash : नकली सिक्के बनाने वाले दो गिरोह भिड़े, दो की मौत
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Jun 2025 10:34 AM
Coin Gang Clash in West Bengal
Coin Gang Clash : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भीषण झड़प में दो लोगों की मौत हो गई. नकली सिक्के बनाने वाले दो गिरोहों के बीच यह हिंसक झड़प हुई.
Coin Gang Clash : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भीषण झड़प हुई. जानकारी के अनुसार, यहां दो ग्रुप के बीच हुई जानलेवा झड़प में दो लोगों की मौत हो गई. यह झड़प हटिया गांव के नकली सिक्के बनाने वाले दो गिरोहों के बीच हुई. पुलिस के अनुसार, दोनों गिरोह गांव पर कब्जा करने को लेकर भिड़ गए. हटिया बस स्टैंड के पास सिक्का गिरोह के शेख मोइनुद्दीन और नकली सिक्के बेचने वाले शेख मोनिर के बीच झड़प हुई. दोनों समूहों ने एक-दूसरे पर देसी बम फेंके, जिसमें कई लोग घायल हो गए. घायलों में से दो की बाद में स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
हिंसा में दो लोगों की मौत
मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी रेजाउल खान के भतीजे और तृणमूल नेता शेख बादल के बेटे के रूप में हुई है. बाकी घायलों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. बीरभूम जिले के एसपी अमनदीप ने घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है.
इलाके से भारी मात्रा में हथियार बरामद
2024 में इलाके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए थे, जिसके बाद पुलिस के साथ झड़प की खबरें आई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










