CNG Price Hike: दिल्ली में CNG के दाम में 95 पैसे की बढ़ोतरी, वाहन में सफर करना हुआ महंगा
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 17 Dec 2022 7:29 AM
95 पैसे प्रति किलोग्राम दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की नयी कीमत 79.56 प्रति किलोग्राम हो गयी है. इससे पहले दिल्ली में सीएनजी की कीमत 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम थी.
दिल्ली में अगर आप अपनी गाड़ी में यात्रा कर रहे हैं, तो आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है. क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी के दाम में 95 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो गयी है.
दिल्ली में सीएनजी की नयी कीमत
95 पैसे प्रति किलोग्राम दाम में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की नयी कीमत 79.56 प्रति किलोग्राम हो गयी है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलो. गुरुग्राम में 87.89 रुपये प्रति किलो बढ़कर हो गयी है. इससे पहले दिल्ली में सीएनजी की कीमत 78.61 रुपये प्रति किलोग्राम थी.
Also Read: पटना के स्कूलों में भी चलेंगी सीएनजी बसें, सुरक्षा मानकों को पूरा करने के लिए मिला एक महीने का वक्त
Indraprastha Gas Ltd (IGL) increases CNG prices with effect from today. CNG now cost Rs 79.56 per kg in Delhi while Rs.82.12 per kg in Noida, Greater Noida & Ghaziabad. Rs.87.89 per kg in Gurugram.
— ANI (@ANI) December 17, 2022
नयी दरें आज सुबह 6 बजे से लागू
दिल्ली में सीएनजी की बढ़ी हुई कीमत आज सुबह 6 बजे से लागू हो गयी हैं. मालूम हो इस साल पहली बार सीएनजी की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है. बल्कि इससे पहले भी 8 अक्टूबर को कीमत में वृद्धि की गयी थी. अक्टूबर में सीएनजी की कीमत में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गयी थी.
दिल्ली में पिछले 10 महीने में सीएनजी की कीमत में 36.16 रुपये की बढ़ोतरी
दिल्ली में पिछले 10 महीने में सीएनजी की कीमत में 36.16 रुपये की बढ़ोतरी हो गयी है. जून 2021 में सीएनजी की कीमत 43.40 रुपये था. जो की अप्रैल 2022 में बढ़कर 71.61 रुपये हो गयी. पहली बार 28.21 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई थी. उसके बाद मई 2022 में सीएनजी के दाम बढ़कर 75.61 रुपये हो गयी.
साल 2022 में अबतक 5 बार सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी हो चुकी है
इस साल दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 5 बार बढ़ोतरी हो चुकी है. अप्रैल 2022 में कीमत 71.61 रुपये थी. उसके बाद मई 2022 में बढ़कर 75.61 रुपये हो गयी. सितंबर तक दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी. अक्टूबर में कीमत बढ़कर 78.61 रुपये हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










