पुणे में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप, 24 लोग अस्पताल में भर्ती

क्लोरीन गैस रिसाव (AI Photo)
पुणे के कोंढवा में क्लोरीन गैस रिसाव से हड़कंप मच गया. पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्टोरेज फैसिलिटी के कामकाज और उसकी वैधता की जांच की जाएगी.
एक अधिकारी ने बताया कि कोंढवा, पुणे में क्लोरीन गैस रिसाव के बाद 24 लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह गैस रिसाव रात करीब 1 बजे गंगाधाम इलाके में बंद पड़े जल शोधन संयंत्र (Water Treatment Plant) के गोदाम में रखे क्लोरीन टैंक से हुआ. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, गैस एक बंद पड़े वाटर प्लांट के टैंक से लीक हुई. इस घटना में 22 लोग और 2 फायरमैन बीमार पड़ गए.
STORY | Chlorine gas leaks at defunct water purification plant in Pune; 24 persons hospitalised
— Press Trust of India (@PTI_News) April 30, 2026
At least 22 residents and two firemen were hospitalised after a chlorine gas leakage at Kondhwa in Pune after midnight on Thursday, fire officials said.
READ: https://t.co/nqL1ROp75m pic.twitter.com/5ZQR0gdvOX
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि गैस रिसाव से आसपास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया. सेफ्टी इक्विपमेंट की मदद से लीक हो रहे टैंक को ठीक किया.
संयंत्र के मालिक ने बताया कि प्लांट बंद करने के बाद भी क्लोरीन का टैंक वहीं रह गया, जिससे रिसाव हुआ. अधिकारी के अनुसार, सभी प्रभावित लोग और दोनों दमकलकर्मी अब खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में निगरानी में रखे गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










