चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने कहा- सरहद में तैनात कोई भी जवानों में नहीं है कोरोना का मामला

Author Sameer Oraon|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने बिपिन रावत ने बात करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से रोकथाम के लिए पूरा देश एकजूट है. समय-समय पर तीनों सेनाओं के पास प्रधानमंत्री की तरफ से निर्देश आ रहे हैं.

विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ इस जंग में देश की तीनों सेनाएं अहम भूमिका निभा रहे हैं. इस मुद्दे पर बात करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने बिपिन रावत ने बात करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से रोकथाम के लिए पूरा देश एकजूट है. समय-समय पर तीनों सेनाओं के पास प्रधानमंत्री की तरफ से निर्देश आ रहे हैं. कैबिनेट सेक्रेटरी लगातार इसे लेकर बैठकें कर रहे हैं.

जनरल बिपिन रावत ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पहले ही निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर हमें देश को बचाना है तो पहले तीनों सेनाओं को अपना बचाव खुद करना होगा. इस वक्त हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है. तीनों सेनाओं ने देश के विभिन्न इलाकों में कोविड अस्पताल तैयार कर लिया है. रक्षा मंत्री ने भी तीनों सेनाओं के कमांडर इन चीफ से बात करके सेना की तैयारियों का जायजा लिया है.

बिपिन रावत ने आगे कहा कि 3 मई को जैसे ही लॉक डाउन खुलेगा तो जवानों की आवाजाही बढ़ेगी. इसके लिए हम पहले से तैयारी कर रहे हैं. कोविड 19 के कारण हमारे जवानों को भी कुछ असर हुआ है, लेकिन हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं, कुछ अधिकारियों को भी हमने क्वारनटीन कर रखे हैं. कुछ जवान जिस पर इनका असर हुआ हुआ उन्हें हमनें क्वारनटीन कर दिया है.

CDS रावत ने कहा कि जो भी जवान सरहद पर तैनात है उनमें से किसी में भी किसी तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है, हमारे जो नौसैनिक जहाज और सबमरीन में तैनात हैं उनमें से कोई भी इस वायरस से प्रभावित नहीं है.

जनरल रावत ने कहा कि कोरोना वायरस से आर्मी, नेवी और एयरफोर्स बहुत सीमित संख्या में प्रभावित हुई है. नेवी में जैसे ही इस केस का पता चला नेवी ने तुरंत ही इस दिशा में एक्शन लेते हुए इस पर कार्रवाई शुरू कर दी, ताकि संक्रमण बड़े स्तर पर न फैले. मुझे ये बताते हूर बेहद प्रसन्नता हो रही है कि हमारे सभी साथियों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर लिया ताकि जैसे ही कोई कोरोना से प्रभावित हो वैसे ही हमें जल्द पता चल जाए और सुनिश्चित करें कि ये आगे न फैले.

देश में वेंटिलेटर और PPE किट बनाना शुरू

CDS बिपिन रावत ने कहा, ‘जो मेडिकल उपकरण हम बाहर से आयात कर रहे थे उन्हें देश में बनाने के लिए मेडिकल रिसर्च में शामिल वैज्ञानिक और एजेंसी नए आइडिया के साथ जिस तरह से आगे आएं हैं ये बहुत ही आश्चर्यजनक है। 4 से 6 हफ्तों के वक़्त में हमने देश में वेंटिलेटर,PPE किट बनाना शुरू कर दिया है

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola