Chhattisgarh Sthapna Diwas: ‘मोर आवास, मोर अधिकार’; पीएम मोदी ने 3.51 लाख लोगों को कराया गृह प्रवेश, 1200 करोड़ रुपये का किस्त जारी

Updated:
विज्ञापन
pm modi in Tribal Freedom Fighters Museum

आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में पीएम मोदी

Chhattisgarh Sthapna Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर कई बड़े सौगात दिए हैं. पीएम मोदी 3.51 लाख पूर्ण हो चुके घरों के गृह प्रवेश में भाग लिया साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 लाख लाभार्थियों को किस्त के रूप में 1200 करोड़ रुपये जारी किए.

विज्ञापन

Chhattisgarh Sthapna Diwas: प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. नवा रायपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैंने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से पहले का कालखंड भी देखा है. मैंने पिछले 25 वर्षों की यात्रा भी देखी है. मैं इस क्षण का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली हूं. हमने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं, और अगले 25 वर्षों का सूर्य उदय होने वाला है.”

सस्ती गैस उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध : पीएम मोदी

एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी सरकार आपके जीवन की कठिनाइयों को कम करने के लिए अथक प्रयास कर रही है. आज छत्तीसगढ़ के हर गांव में बिजली पहुंच गई है… इंटरनेट की सुविधा भी वहां पहुंच गई है. गैस सिलेंडर या एलपीजी कनेक्शन सामान्य परिवारों के लिए एक सपना था. जब भी किसी के घर में गैस सिलेंडर आता था, तो लोग दूर से देखते थे और सोचते थे कि यह उनके अपने घर कब आएगा. इसीलिए उज्ज्वला गैस सिलेंडर उनके घरों तक पहुंचाए गए. आज छत्तीसगढ़ के गांवों तक, गरीब, दलित और पिछड़े आदिवासी परिवारों तक भी गैस कनेक्शन पहुंच गया है. अब, हमारे प्रयास सिलेंडर से आगे बढ़ गए हैं. जैसे रसोई में पाइप के माध्यम से पानी आता है, वैसे ही हम पाइप के माध्यम से सस्ती गैस उपलब्ध कराने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं.”

ये भी पढ़ें : Chhattisgarh New Assembly Building: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के नये विधानसभा भवन का किया उद्घाटन, जानें क्या है खासियत

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola