छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार: शुक्रवार को 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Dec 2023 11:07 PM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया, जो 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे उसमें बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लाखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं.
छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को होगा. जिसमें 9 विधायक शपथ लेंगे. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी. उन्होंने विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजभवन में नौ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे.
सुबह पौने 12 बजे 9 विधायक लेंगे मंत्री पद की शतथ
राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, हमारे मंत्रिमंडल के नए सदस्य शुक्रवार सुबह पौने 12 बजे राजभवन में शपथ लेंगे.
#WATCH | Raipur: Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says, "Tomorrow new members of our Cabinet are taking oath in the Governor House which includes Brijmohan Agrawal, Ram Vichar Netam, Dayaldas Baghel, Kedar Kashyap, Lakhanlal Dewangan, Shyam Bihari Jaiswal, OP Choudhary, Tankram… pic.twitter.com/QzzObP2SrU
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 21, 2023
ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया, जो 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे उसमें बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लाखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं.
Also Read: MP कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए गए कमलनाथ, राहुल के करीबी को कमान, महंत छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष
एक अन्य मंत्री पद बाद में भरा जाएगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, जल्द ही विभागों का आवंटन भी कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का एक अन्य पद बाद में भरा जाएगा. 90 सदस्यीय विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं.
विष्णु देव साय और दे उपमुख्यमंत्रियों ने 13 दिसंबर को ली थी शपथ
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री साय और दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने 13 दिसंबर को शपथ ली थी.
मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में बढ़ाया पहला कदम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनुपूरक बजट के माध्यम से मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया. जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना हेतू 3799 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. जबकि दो साल के बकाया धान बोनस हेतू 3800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. साय ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 12,992 करोड़ रुपए से अधिक के द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा, पिछली सरकार ने एक लाख 21 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक का बजट पेश किया था. योजनाओं को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की गई, लेकिन सरकार ने राजस्व प्राप्तियों के ठोस प्रयास नहीं किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










